8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार बोले, हमारे यहां के लोग बचत में नहीं करते विश्वास

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. क्षेत्र के पक्काभादवा में 100 एमटी क्षमता के गोदाम का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में विधायक चौधरी विनोद कुमार ने मौजूद लोगों को बचत करने की सीख दी। विधायक ने कहा कि हनुमानगढ़ के लोग बचत में विश्वास नहीं करते।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 19 Sep 2020, 9:16 AM IST

हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार बोले, हमारे यहां के लोग बचत में नहीं करते विश्वास

हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार बोले, हमारे यहां के लोग बचत में नहीं करते विश्वास

हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार बोले, हमारे यहां के लोग बचत में नहीं करते विश्वास
-पक्काभादवा में गोदाम के उद्घाटन समारोह को कर रहे थे संबोधित
हनुमानगढ़. क्षेत्र के पक्काभादवा में 100 एमटी क्षमता के गोदाम का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर विधायक चौधरी विनोद कुमार व केंद्रीय सहकारी बैंक के एमडी दीपक कुक्कड़, समिति अध्यक्ष जोतराम गोदारा, सुखदेव जाखड़, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, चेतराम चालिया, बलवंत कांवलिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक चौधरी विनोद कुमार ने मौजूद लोगों को बचत करने की सीख दी। विधायक ने कहा कि हनुमानगढ़ के लोग बचत में विश्वास नहीं करते। उन्होंने कहा कि बचत के माध्यम से हम जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सहजता से सामना कर सकते हैं। केंद्रीय सहकारी बैंक के एमडी दीपक कुक्कड़ ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पक्काभादवा में बारह लाख की लागत से १०० एमटी क्षमता का गोदाम बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि बैंक की २१६ ग्राम सेवा सहकारी समितियों में केवल छह के पास गोदाम की सुविधा नहीं है। वंचित समितियों में भूमि आवंटन करवाकर जल्द गोदाम निर्माण करवाया जाएगा। बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्होंने मौजूद लोगों को जानकारी दी।

बैंक ने घटाई ब्याज दरें
केंद्रीय सहकारी बैंक हनुमानगढ़ के संशोधित ब्याज दरों के अनुसार बैंक की ओर से वाहन ऋण लेने पर व्यापारिक कार्य के लिए उपलब्ध करवाए जाने वाले वाहन पर दस प्रतिशत एवं व्यक्तिगत संस्थाओं के कर्मचारियों को ८.५० प्रतिशत की दर से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। जबकि पहले इस श्रेणी के ऋण पर १०.७५ प्रतिशत ब्याज वसूल किया जाता था। इसी तरह सीसीएल लिमिट, अचल संपत्ति ऋण, कार्यशील पूूंजी मोरगेज टर्म लोन में तीन लाख रुपए तक के ऋणों पर दस प्रतिशत एवं तीन लाख से अधिक के ऋणों पर ग्यारह प्रतिशत ब्याज दर वसूल किया जाएगा। इससे पहले तक उक्त सभी ऋण योजनाओं में दो लाख तक बारह प्रतिशत व दो से दस लाख तक तेरह प्रतिशत व दस लाख से अधिक तक 14 प्रतिशत ब्याज दर वसूल किया जाता था।