8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़: बिना भिक्षा मांगे ही अब इन परिवारों का भरेगा पेट

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति व भटनेर किंग्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बाल कल्याण समिति टीम को राशन सामग्री सौंपी गई। बाल कल्याण समिति की टीम यह राशन सामग्री भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों को वितरित करेगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 27 May 2021, 8:02 PM IST

हनुमानगढ़: बिना भिक्षा मांगे ही अब इन परिवारों का भरेगा पेट

हनुमानगढ़: बिना भिक्षा मांगे ही अब इन परिवारों का भरेगा पेट

हनुमानगढ़: बिना भिक्षा मांगे ही अब इन परिवारों का भरेगा पेट
-महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति व भटनेर किंग्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बाल कल्याण समिति को राशन किट भेंट
-बाल कल्याण समिति की टीम भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों को वितरित करेगी राशन
हनुमानगढ़. महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति व भटनेर किंग्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बाल कल्याण समिति टीम को राशन सामग्री सौंपी गई। बाल कल्याण समिति की टीम यह राशन सामग्री भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों को वितरित करेगी। इस मौके पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक व पार्षद तरुण विजय ने कहा कि लॉकडाउन में भिक्षावृत्ति करके जीवन यापन करने वाले बच्चों व इनके परिवारों की स्थिति दयनीय बनी हुई थी। ऐसे में हमने बाल कल्याण समिति के माध्यम से इन बच्चों व इनके परिवारों को राहत देने के लिए राशन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इन परिवारों को लॉकडाउन में राशन सामग्री मिलने से काफी मदद मिलेगी। भटनेर किंग्स क्लब के संरक्षक आशीष विजय ने कहा कि भिक्षावृत्ति करके जीवन यापन करने वाले परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट आ गया था। जैसे ही हमें इसकी सूचना मिली, हमारी संस्था ने तत्काल इन परिवारों को राशन वितरित करने की व्यवस्था करवाई है। ताकि इन परिवारों को दो वक्त का भोजन नसीब हो सके। क्लब के अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने बताया कि हमारी संस्था पीडि़त वर्ग की सहायता के लिए हर समय तत्पर रहती है। इसी क्रम में बुधवार को बाल कल्याण समिति की टीम को राशन किट सौंपा गया है। ताकि भिक्षावृत्ति करके जीवन यापन करने वाले परिवारों को भोजन प्राप्त हो सके। वक्ताओं ने कहा कि भिक्षावृत्ति समाज के लिए अभिशाप है। इसे समाप्त करने के लिए भी हमारी संस्था प्रयास करेगी। परंतु कोरोना काल में संकट के वक्त इन परिवारों को संबल देना सामाजिक संस्थाओं की जिम्मेदारी बनती है। इसी सोच के साथ हमारी संस्था भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों को राशन किट देकर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। ताकि कोरोना काल में इन परिवारों को बिना भिक्षा मांगे ही इनका पेट भर सके और इनका जीवन भी संक्रमण से सुरक्षित रह सके। राशन किट वितरित करने समय बाल कल्याण समिति हनुमानगढ़ के सदस्य एडवोकेट विजय सिंह चौहान, सुमन सैनी, व प्रेमचंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान बाल कल्याण समिति हनुमानगढ़ के सदस्य एडवोकेट विजय सिंह चौहान ने महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति व भटनेर किंग्स क्लब के पदाधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष दारा सिंह, प्रवक्ता एडवोकेट रोहित अग्रवाल, सतनाम सिंह, दीपक जिंदल, हंसदीप चैधरी, संजय कौशिक, संतोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।