8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ पुलिस के प्रयास विफल, फरार अपराधी नहीं आए हाथ, अब इनाम घोषित

हनुमानगढ़. एसपी प्रीति जैन ने एनडीपीएस एक्ट व हत्या के प्रयास संबंधी अलग-अलग मामलों में वांछित तीन जनों की गिरफ्तारी के लिए दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनको गिरफ्तार करने या गिरफ्तार करवाने में पुलिस की मदद करने पर एसपी की ओर से नकद इनाम दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 24 Sep 2021, 9:54 PM IST

हनुमानगढ़ पुलिस के प्रयास विफल, फरार अपराधी नहीं आए हाथ, अब इनाम घोषित

हनुमानगढ़ पुलिस के प्रयास विफल, फरार अपराधी नहीं आए हाथ, अब इनाम घोषित

हनुमानगढ़ पुलिस के प्रयास विफल, फरार अपराधी नहीं आए हाथ, अब इनाम घोषित
- एनडीपीएस एक्ट व हत्या के प्रयास मामलों में वांछित तीन जनों पर इनाम घोषित
- एसपी ने जारी किया आदेश
हनुमानगढ़. एसपी प्रीति जैन ने एनडीपीएस एक्ट व हत्या के प्रयास संबंधी अलग-अलग मामलों में वांछित तीन जनों की गिरफ्तारी के लिए दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनको गिरफ्तार करने या गिरफ्तार करवाने में पुलिस की मदद करने पर एसपी की ओर से नकद इनाम दिया जाएगा। एसपी प्रीति जैन ने बताया कि प्रताप पुत्र रामधन जाट निवासी मेघाना, नोहर के खिलाफ रावतसर थाने में 2020 में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा वह नोहर पुलिस थाने में दर्ज एनडीपीएस के प्रकरण में भी वांछित है। वहीं संगरिया पुलिस थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में विनोद उर्फ फौजी पुत्र रामप्रताप जाट निवासी तेजाखेड़ा पीएस सदर डबवाली सिरसा हरियाणा की तलाश है। टाउन थाने में भादंसं की धारा 458, 352, 323, 307, 147, 148, 149 व 3 एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में सद्दाम (26) पुत्र यासीन खान निवासी बरकत कॉलोनी, टाउन वांछित है। इनको जो व्यक्ति गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार करने में पुलिस का सहयोग करेगा तथा गिरफ्तारी के लिए सही सूचना देगा, उसे इनाम दिया जाएगा।
चोरों ने बोला धावा, आभूषण चुराए
हनुमानगढ़. सदर थाना क्षेत्र के गांव कमाना में अज्ञात चोरों ने मकान पर धावा बोला तथा लाखों रुपए के जेवरात आदि चुरा ले गए। इस संबंध में सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। रूप सिंह (55) पुत्र बक्सीस सिंह निवासी गांव कमाना ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह 17 सितम्बर को सुबह उठा तो पता चला कि रात्रि में घर में चोर घुस गए थे। अज्ञात चोर घर से सोने का कड़ा, सोने का हार, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी टॉप्स, सोने की सात अंगूठी, सोने का एक खण्डा, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, तीन हाथ घडिय़ां, चार चांदी के छगले व 15 हजार की नकदी चुरा ले गए।