6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस-प्रशासन के वाहनों के सायरन सुनकर होते रहे शटर डाउन, नहीं दिखा जन में अनुशासन

हनुमानगढ़. राज्य सरकार की ओर से जन अनुशासन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत दुकानदारों सेे नियमों की पालना करने का आग्रह किया जा रहा है। ताकि कोरोना को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।

2 min read
Google source verification
पुलिस-प्रशासन के वाहनों के सायरन सुनकर होते रहे शटर डाउन, नहीं दिखा जन में अनुशासन

पुलिस-प्रशासन के वाहनों के सायरन सुनकर होते रहे शटर डाउन, नहीं दिखा जन में अनुशासन

पुलिस-प्रशासन के वाहनों के सायरन सुनकर होते रहे शटर डाउन, नहीं दिखा जन में अनुशासन
- जिले भर में कई दुकानों को किया गया सीज
- पचास से अधिक के काटे चालान
हनुमानगढ़. राज्य सरकार की ओर से जन अनुशासन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत दुकानदारों सेे नियमों की पालना करने का आग्रह किया जा रहा है। ताकि कोरोना को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। गृह विभाग की नई गाइडलाइन में अनुमत नहीं होने के बावजूद दुकानें खोलने पर बाजारों में सख्ती दिखाते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने नियम विरुद्ध चल रही दुकानों को तत्काल बंद करवाया। शटर डाउन करवाकर उन्हें सीज करने की कार्रवाई की।
इस दौरान दुकानदारों का कहना था कि जब रेहड़ी वालों व अन्य दुकानदारों को खोलने की अनुमति दी गई है फिर हमने कौन सा गुनाह किया है। प्रशासन चाहे तो हमारा रोटेशन बनाकर हमें दुकानों को खोलने की अनुमति दे सकता है। यदि हमारी दुकानें बंद रहेगी तो हम लोगों का परिवार कैसे चलेगा। दुकानदारों की ओर से अनुनय-विनय करने पर अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए ऐसा करने में असमर्थता जताई। गृह विभाग की नई गाइडलाइन में अनुमत नहीं होने के बावजूद दुकानें खोलने पर सोमवार को जंक्शन में एक स्पा सेंटर समेत पांच दुकानों को सीज किया गया। इस मौके पर हनुमानगढ़ एसडीएम कपिल यादव, सीओ सिटी प्रशांत कौशिक, तहसीलदार दाना राम मीणा, नगरपरिषद कमिश्नर पूजा शर्मा, नगर परिषद के अधिशासी अभियंता सुभाष बंसल, जंक्शन थाना प्रभारी नरेश कुमार गेरा, नगर परिषद के निरीक्षक जगदीश सिराव आदि मौजूद रहे।

बाजार में घूमते रहे लोग
नोहर. जन अनुशासन पखवाड़े में यहां बाजारों में वाहन व लोगों की भीड़ उमडऩे लगी। कस्बे के सिंधी बाजार, गांधी चौक, साहवा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अनेक क्षेत्रों में लोग बाजारों में घूमते दिखाई दिए। हालांकि जन अनुशासन पखवाड़े के तहत आवश्यक वस्तुओं के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की दुकानों के खोलने पर पाबंदी थी। परंतु अधिकतर दुकानदार ग्राहकों को दुकानों के अंदर बैठाकर आगे से शटर डाउन कर बिक्री की फिराक में नजर आए। ऐसे में बंद दुकानों के अंदर एक साथ कई व्यक्तियों के घुसने से कोरोना वायरस संक्रमण का फैलाव अधिक होने का अंदेशा हो गया। कई स्थानों पर तो प्रशासनिक अधिकारियों व दुकानदारों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। जैसे ही प्रशासन की गाडिय़ों के सायरन सुनाई देते दुकानदार अपनी दुकानों के शटर डाउन कर ईधर-उधर हो जाते। प्रशासन की ओर से आवश्यक सामान की दुकानों के अलावा खुलने वाली दुकानों को बंद करवाने के लिए बाजार के कई राउंड लगाए। इस दौरान तहसीलदार हरिकिशन मीणा, विनोद मीणा, ओमप्रकाश व दर्शना ने पुलिस जाब्ते के साथ मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई की। वहीं सिंधी बाजार स्थित जैन इलैक्ट्रीकल्स, गांधी चौक में महालक्ष्मी पान भंडार व सोनड़ी रोड स्थित श्याम स्टील की दुकान को 24 से 72 घंटों के लिए सीज कर दिया।