21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी का दावा, कांग्रेस में नहीं कलह

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. शिक्षा व चिकित्सा सुविधाओं में राज्य की गहलोत सरकार लगातार सुधार कर रही है। सीएम गहलोत के इस कार्यकाल में अभी तक १२३ नए कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। सरकारी अस्पतालों के साथ ही अब मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी किया गया है। राजस्थान देश में सर्वाधिक नए मेडिकल कॉलेज खोलने वाला राज्य बन गया है।  
less than 1 minute read
Google source verification
हनुमानगढ़ में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी का दावा, कांग्रेस में नहीं कलह

हनुमानगढ़ में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी का दावा, कांग्रेस में नहीं कलह

हनुमानगढ़ में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी का दावा, कांग्रेस में नहीं कलह
-मंत्री बोले, सीएम के नेतृत्व में सब काम हो रहे ठीक, पार्टी एकजुट
हनुमानगढ़. शिक्षा व चिकित्सा सुविधाओं में राज्य की गहलोत सरकार लगातार सुधार कर रही है। सीएम गहलोत के इस कार्यकाल में अभी तक १२३ नए कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। सरकारी अस्पतालों के साथ ही अब मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी किया गया है। राजस्थान देश में सर्वाधिक नए मेडिकल कॉलेज खोलने वाला राज्य बन गया है। अब नए डॉक्टर भी प्रदेश को मिलने लगेंगे। भविष्य में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के रिक्त पदों की समस्या दूर होगी। यह बात उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कही। जंक्शन के बेबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज में आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री ने कांग्रेस में कलह होने की बात को नकारते हुए कहा कि सीएम के कुशल नेतृत्व में पार्टी एकजुट है। किसान आंदोलन का जिक्र कर मंत्री ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि लंबे समय से आंदोलन जारी रहने के बाद भी किसानों से बातचीत कर इसका हल नहीं निकालना तानाशाही को दर्शाता है। विधायक चौधरी विनोद कुमार, बेबी हैप्पी कॉलेज के निदेशक तरुण विजय, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, पीआरओ सुरेश बिश्नोई आदि पे्रसवार्ता में मौजूद रहे। इससे पूर्व कॉलेज परिसर में मंत्री के पहुंचने पर प्रबंधन समिति सदस्यों की ओर से मंत्री का स्वागत किया गया। इसमें कॉलेज चैयरमेन आशीष विजय, एडवोकेट मोहम्मद मुश्ताक जोइया, भटनेर किंग्स क्लब के अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल, कॉलेज प्रशासक परमानंद सैनी, प्राचार्य विशाल पारीक, मनोज शर्मा, रौनक विजय, राज तिवाड़ी आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग