scriptसख्ती बरती तो दूर सुस्ती, अब रिकॉर्ड तादाद में दिखाएंगे दमखम | If strictness is taken, lethargy away, now you will show stamina in re | Patrika News

सख्ती बरती तो दूर सुस्ती, अब रिकॉर्ड तादाद में दिखाएंगे दमखम

locationहनुमानगढ़Published: Oct 31, 2021 09:59:34 pm

Submitted by:

adrish khan

हनुमानगढ़. शिक्षा विभाग की इन दिनों जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं चल रही हंै। इसमें खिलाड़ी व टीम अपेक्षा के अनुरूप संख्या में शामिल नहीं हो रहे हैं। क्योंकि विद्यालय प्रबंधन पर खिलाडिय़ों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कोई जवाबदेही तय नहीं की गई है।

सख्ती बरती तो दूर सुस्ती, अब रिकॉर्ड तादाद में दिखाएंगे दमखम

सख्ती बरती तो दूर सुस्ती, अब रिकॉर्ड तादाद में दिखाएंगे दमखम

सख्ती बरती तो दूर सुस्ती, अब रिकॉर्ड तादाद में दिखाएंगे दमखम
– निरंतर निगरानी व सख्ती के चलते ग्रामीण ओलंपिक में जिले से 37 हजार से अधिक पंजीयन
– शिक्षा विभाग की विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों की उपस्थिति कम, मगर अब पंजीयन रिकॉर्ड संख्या में
हनुमानगढ़. शिक्षा विभाग की इन दिनों जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं चल रही हंै। इसमें खिलाड़ी व टीम अपेक्षा के अनुरूप संख्या में शामिल नहीं हो रहे हैं। क्योंकि विद्यालय प्रबंधन पर खिलाडिय़ों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कोई जवाबदेही तय नहीं की गई है। कोई खेले तो अच्छा और ना खेले तो भी अच्छा। मगर जल्द शुरू होने वाले ग्रामीण ओलम्पिक को लेकर यह स्थिति कतई नहीं है। इसमें खिलाडिय़ों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर खेल तथा शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासन तक की जिम्मेदारी तय की गई है।
इस कार्य में सुस्ती बरतने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है। जिला कलक्टर से लेकर तमाम एसडीएम वगैरह निरंतर खिलाडिय़ों के अधिकाधिक पंजीयन को लेकर मातहत अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। यही वजह है कि जहां विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी कम पहुंच रहे हैं, वहीं ग्रामीण ओलम्पिक में जिले से रिकॉर्ड संख्या में खिलाड़ी व टीम भाग लेगी। इसका प्रमाण यह है कि अब तक 37 हजार से ज्यादा खिलाडिय़ों का पंजीयन कराया जा चुका है। आज तक जिले में कोई ऐसी प्रतियोगिता नहीं हुई जिसमें इतनी संख्या में खिलाडिय़ों ने अपना खेल कौशल दिखाया हो। जाहिर है कि राज्य सरकार इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विशेष रुचि व सतर्कता दिखा रही है। इसका असर सरकारी अमले पर साफ नजर आ रहा है। खिलाडिय़ों के पंजीयन की अंतिम तिथि फिलहाल 31 अक्टूबर तक की गई है।
अब तक आंकड़ा तीस पार
जानकारी के अनुसार राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक जिला व राज्य स्तर पर होगा। इसमें जिले से शुक्रवार दोपहर तक 37165 पंजीयन कराए जा चुके थे। उम्मीद जताई जा रही है कि 31 अक्टूबर अंतिम तिथि तक पंजीयन का आंकड़ा 40 हजार से पार हो जाएगा। जिला पंजीयन के मामले में प्रदेश में टॉप टेन में शुमार है। वहीं प्रदेश में अब तक दस लाख से अधिक पंजीयन हो चुके हैं। इसे राज्य सरकार गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने का प्रयास भी करेगी। प्रतियोगिता में कबड्डी, शूटिंग वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, हॉकी आदि खेलों को सम्मिलित किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सम्मिलित सभी राजस्व गांवों की टीम बनाई जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीम ब्लॉक स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर विजेता टीम जिला स्तर पर और जिला स्तर पर विजेता टीम राज्य स्तर पर खेलेगी। पंचायत स्तर पर खिलाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन के लिए एप और वेबपोर्टल तैयार किया गया है।
अभी इधर यह स्थिति
उधर, इन दिनों जो विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है, उसमें खिलाडिय़ों की उपस्थिति कम नजर आ रही है। सरकारी व निजी स्कूलों की संख्या जिले में बीस हजार से ज्यादा है। मगर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में किसी एक खेल की सभी आयु वर्ग की टीम भी मिलाए तो आंकड़ा मुश्किल से 50-60 तक ही पहुंचता है। यह स्थिति भी कुछेक खेलों की है। इस साल से छात्रा वर्ग की जो प्रतियोगिताएं प्रारंभ की गई हैं, उन खेलों में तो टीम का आंकड़ा दहाई की संख्या भी नहीं छू रहा है। हालांकि ग्रामीण ओलम्पिक में भी अब तक बालिकाओं के पंजीयन की संख्या संतोषजनक नहीं है।
पंजीयन बढ़ाने का प्रयास
ग्रामीण ओलम्पिक में जिले से अब तक 37165 पंजीयन कराए जा चुके हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। बालिकाओं के पंजीयन अपेक्षा से बहुत कम संख्या में अब तक प्राप्त हुए हैं। इनको बढ़ाने को लेकर सामूहिक प्रयास की जरूरत है। इस दिशा में कोशिश की जा रही है। – शमशेर सिंह, जिला खेल अधिकारी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो