6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़ जिले में संक्रमण घटने-बढऩे पर टिकी टीकाकरण की रफ्तार

हनुमानगढ़. कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार भी एक तरह से कोरोना संक्रमण के मामले घटने-बढऩे पर टिकी हुई सी लगती है। जब कोरोना संक्रमित केस बढ़ जाते हैं तो लोगबाग टीकाकरण के प्रति अतिरिक्त जागरुकता दिखाने लगते हैं।

2 min read
Google source verification
हनुमानगढ़ जिले में संक्रमण घटने-बढऩे पर टिकी टीकाकरण की रफ्तार

हनुमानगढ़ जिले में संक्रमण घटने-बढऩे पर टिकी टीकाकरण की रफ्तार

हनुमानगढ़ जिले में संक्रमण घटने-बढऩे पर टिकी टीकाकरण की रफ्तार
- कोरोना संक्रमण कम हो जाने पर लोगों में कम दिखती है टीकाकरण के प्रति रुचि
- चिकित्सा विभाग को करना पड़ता है अतिरिक्त प्रयास
- संक्रमण बढऩे के बाद तो कतार लगाकर टीकाकरण
हनुमानगढ़. कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार भी एक तरह से कोरोना संक्रमण के मामले घटने-बढऩे पर टिकी हुई सी लगती है। जब कोरोना संक्रमित केस बढ़ जाते हैं तो लोगबाग टीकाकरण के प्रति अतिरिक्त जागरुकता दिखाने लगते हैं। केन्द्रों पर कतार लगाकर टीके लगवाते हैं। आवंटित डोज की तुलना में केन्द्रों पर इतनी ज्यादा भीड़ हो जाती है कि व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ जाती है।
मगर जब कोरोना संक्रमण के मामले बहुत कम हो जाते हैं तो टीकाकरण को लेकर उतनी जागरुकता व गंभीरता नहीं दिखती। ऐसे में चिकित्सा विभाग को भी टीकाकरण के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं। अब तक कोरोना की दोनों लहर और टीकाकरण के आंकड़े देखे जाए तो जिले में लगभग यही स्थिति सामने आती है। पिछले सप्ताह तक जिले में पहली डोज लगवा चुके लोगों में से निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवाने वालों का आंकड़ा चालीस प्रतिशत से अधिक था। ऐसे में जिला कलक्टर ने सभी विभागों के कर्मचारियों को टीकाकरण में चिकित्सा विभाग का सहयोग करने का आदेश दिया। इसके तहत 20 नवम्बर को मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया।
तो पकड़ी गति
इस साल जनवरी में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू किया गया। कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर के बाद निर्धारित आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू किया। मगर टीकाकरण को लेकर चिकित्सा विभाग को विशेष प्रयास करने पड़े। लोगों की समझाइश की गई। इसके बावजूद टीकाकरण ने रफ्तार नहीं पकड़ी। लेकिन अप्रेल में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरुकता बढ़ गई। संक्रमण एवं मौत के मामले दूसरी लहर में गांवों में ज्यादा मिले। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर भी ज्यादा रुचि दिखी। अब तीसरी लहर की आशंका के चलते चिकित्सा विभाग अधिकाधिक टीकाकरण के प्रयास में है।
इसलिए मेगा अभियान
जानकारी के अनुसार गत सप्ताह तक 92.81 प्रतिशत प्रथम डोज लगाकर हनुमानगढ़ जिले का राज्य में द्वितीय स्थान था। मगर द्वितीय डोज के मामले में ऐसी उत्साहजनक स्थिति नहीं थी। प्रथम डोज की तुलना में मात्र 53 फीसदी लोगों ने ही द्वितीय डोज लगाई थी। जबकि कोरोना के केस अब पुन: बढऩे लगे हैं। ऐसे में चिकित्सा विभाग ने टीकाकरण को लेकर अतिरिक्त प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत ही बीस नवम्बर को मेगा अभियान में वंचित द्वितीय डोज लाभार्थियों का टीकाकरण का प्रयास किया गया।
टीकाकरण : प्रथम व द्वितीय डोज
टीकाकरण लक्ष्य : 1334048
प्रथम डोज : 1238139
द्वितीय डोज : 656268
वैक्सीनेशन प्रथम डोज : 92.81 फीसदी
वैक्सीनेशन द्वितीय डोज : 53 प्रतिशत
(नोट : यह आंकड़ा गत सप्ताह के आखिर तक का है।)