6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोखा जेल से फरार कैदियों में हनुमानगढ़ जंक्शन थाने के हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाश शामिल

हनुमानगढ़. बीकानेर जिले की नोखा सब जेल से फरार पांच कैदियों में से तीन हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इन तीनों में से एक हनुमानगढ़ जंक्शन थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

2 min read
Google source verification
नोखा जेल से फरार कैदियों में हनुमानगढ़ जंक्शन थाने के हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाश शामिल

नोखा जेल से फरार कैदियों में हनुमानगढ़ जंक्शन थाने के हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाश शामिल

नोखा जेल से फरार कैदियों में हनुमानगढ़ जंक्शन थाने के हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाश शामिल
- पीलीबंगा थाने के दो बदमाश, एनडीपीएस के मामलों में थे बंद
- जंक्शन थाने का एचएस अभी आम्र्स एक्ट में था जेल में बंद
हनुमानगढ़. बीकानेर जिले की नोखा सब जेल से फरार पांच कैदियों में से तीन हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इन तीनों में से एक हनुमानगढ़ जंक्शन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। वहीं शेष बंदी पीलीबंगा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। बंदियों के फरार होने के बाद जिले की पुलिस भी अलर्ट है। पीलीबंगा और जंक्शन थाने की पुलिस को आरोपियों के घरों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश भी दे रही है। मगर अब तक उनका पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार सलीम पुत्र कादर खान निवासी गांव नवा पीएस हनुमानगढ़ जंक्शन नोखा सब जेल में बंद था। उसे टाउन पुलिस ने आम्र्स एक्ट के मामले में पकड़ कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था। आरोपी सलीम जंक्शन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस, चोरी, छीनाझपटी सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। जंक्शन थाने के अलावा टाउन थाने एवं अन्य कई थानों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज बताए गए हैं।

नशीली दवा तस्करी में पकड़ा
जेल से भागे पांच बंदियों में से दो पीलीबंगा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मनदीप सिंह पुत्र हाकम सिंह वार्ड चार गांव खरलिया, पीलीबंगा तथा सुरेश कुमार पुत्र रमेश कुमार ओड राजपूत निवासी वार्ड 22 पीलीबंगा के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के मामले स्थानीय थाने एवं गोलूवाला थाने में दर्ज हैं। सुरेश ओड को तो पीलीबंगा पुलिस ने गत वर्ष फरवरी में नशीली तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाया था। जबकि मनदीप सिंह को गोलूवाला थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।

रस्सी के सहारे फांदी दीवार
गौरतलब है कि बीकानेर जिले की नोखा की सब जेल से मंगलवार देर रात पांच कैदी भाग गए थे। बंदियों ने रस्सी के सहारे दीवार फांदी और फरार हो गए। रस्सी बनाने के लिए बंदियों ने कम्बल का इस्तेमाल किया और बैरक की खिड़की तोड़ भागे। इसी रस्सी के सहारे जेल की दोनों दीवारें पार की। बीकानेर सहित आसपास के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। फरार हुए शेष दो बंदियों में अनिल शर्मा पुत्र राजाराम शर्मा सदलपुर पुलिस थाना आदमपुर हरियाणा एवं रतिराम पुत्र लिछुराम जाट निवासी कुचोर अगुणी पीएसी जसरासर शामिल है।