19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौचालय साफ करने को लेकर बंदियों में मारपीट

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. शौचालय साफ करने की बात को लेकर जिला कारागृह में शुक्रवार को बंदियों में मारपीट हो गई। इसमें तीन जनों को चोटें आई। उनका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इस संबंध में जंक्शन थाने में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
2 min read
Google source verification
शौचालय साफ करने को लेकर बंदियों में मारपीट

शौचालय साफ करने को लेकर बंदियों में मारपीट

शौचालय साफ करने को लेकर बंदियों में मारपीट
- तीन चोटिल, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
हनुमानगढ़. शौचालय साफ करने की बात को लेकर जिला कारागृह में शुक्रवार को बंदियों में मारपीट हो गई। इसमें तीन जनों को चोटें आई। उनका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इस संबंध में जंक्शन थाने में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। जानकारी के अनुसार शौचालय साफ करने की बात को लेकर शुक्रवार सुबह जिला कारागृह में 7-8 बंदी एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। सूचना पर जेल प्रहरियों ने उनको काबू किया। मारपीट में तीन बंदियों के सिर आदि में चोटें लगी। जेल कर्मचारी उनको लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा इलाज करवाया। मारपीट में जयपाल (32) पुत्र पृथ्वीराम जाट निवासी पक्का भादवां, मनजीत (27) पुत्र रामप्रताप जाट निवासी 3 पीपीएम सूरतगढ़ तथा नीरज (24) पुत्र गौरीशंकर जाट निवासी 18 एसपीडी, पीलीबंगा जख्मी हो गए। इस संबंध में मारपीट में घायल बंदी के पर्चा बयान पर जंक्शन पुलिस ने मामला दर्ज किया। एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद विचाराधीन बंदी जयपाल पुत्र पृथ्वीराम जाट ने पुलिस को बताया कि वह जेल के वार्ड एक, बैरक संख्या एक में बंद है। मनजीत, नीरज ज्याणी, मनीराम वगैरह भी इसी बैरक में हैं। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कमलेश उर्फ धोनी व राकेश पुत्र केसराराम ने मनीराम को बैरक संख्या चार का शौचालय साफ करने को कहा। लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर कमलेश उर्फ धोनी व राकेश ने मनीराम से मारपीट शुरू कर दी। जब वह तथा मनजीत व नीरज ज्याणी ने मनीराम को छुड़वाने की कोशिश की तो राजू पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई, निर्देश पुत्र अजयपाल बिश्नोई व रामकुमार वर्मा आ गए। उन्होंने मिलकर उससे, मनीराम, मनजीत व नीरज ज्याणी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उनके चोटें लगी। पुलिस ने बंदी कमलेश उर्फ धोनी, राकेश, राजू, निर्देश बिश्नोई व रामकुमार वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 143 के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी जांच एएसआई भूपसिंह कर रहे हैं।
गंभीर मामलों के आरोपी
कारागृह में जिन बंदियों में मारपीट हुई उनमें से अधिकांश गंभीर किस्म के मामलों में बंद हैं जिनका ट्रायल चल रहा है। निर्देश बिश्नोई व राजू बिश्नोई जंक्शन की ढिल्लो कॉलोनी में 26 दिसम्बर 2018 को प्लम्बर रवि मेघवाल की गोली मारकर हत्या मामले में बंद हैं। मारपीट में घायल जयपाल जाट एनडीपीएस एक्ट के मामले में बंद है। अन्य आरोपी भी गंभीर मामलों में विचाराधीन बंदी हैं।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग