8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में घुड़सवारी के प्रदर्शन के दौरान एक जना जख्मी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले भर में 72वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने सुबह सवा नौ बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद जिला कलक्टर ने परेड का निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 26 Jan 2021, 10:26 AM IST

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में घुड़सवारी के प्रदर्शन के दौरान एक जना जख्मी

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में घुड़सवारी के प्रदर्शन के दौरान एक जना जख्मी

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में घुड़सवारी के प्रदर्शन के दौरान एक जना जख्मी
- घुड़सवारी के प्रदर्शन के दौरान तय रास्ते में आने से हुआ घायल
- कोरोना थीम पर मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
- जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर जाकिर हुसैन किया ध्वजारोहण
- विद्यार्थियों की जगह शिक्षकों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
हनुमानगढ़. जिले भर में 72वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने सुबह सवा नौ बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद जिला कलक्टर ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस, आरएसी, होमगार्ड आदि की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया गया। पुलिस लाइन के अश्वशाला प्रभारी मांगीलाल भारी घुड़सवारी का रोमांचक प्रदर्शन शुरू किया। मगर इस दौरान एक दर्शक घुड़सवारी के प्रदर्शन के लिए तय मार्ग में आ गया। इससे अश्व के पैरों से उसे चोट लगी। घायल को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मोहक प्रस्तुतियां दी गई। कोरोना महामारी के चलते इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति विद्यार्थियों की जगह शिक्षकों ने ही दी। अध्यापिकाओं ने घूमर नृत्य, विभिन्न प्रदेशों की लोककलाओं का सामूहिक प्रदर्शन, देशभक्ति गीत आदि प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्याख्याता स्तर से लेकर शिक्षक, शारीरिक शिक्षक आदि शामिल हुए।
कोरोना को देखते हुए पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन इस बार भी नहीं किया गया। समारोह में बुजुर्गों तथा बच्चों एवं स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीरांगनाओं को भी आमंत्रित नहीं किया गया है। चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, ट्रेफिक पुलिस, नगर परिषद, कृषि, समाज कल्याण विभाग आदि की ओर से विभिन्न थीम पर झांकियों का प्रदर्शन किया गया।