शिविर में राजस्व प्रकरणों के तहत खाता विभाजन, स्थानांतरण, खातेदारी आदि का निस्तारण किया गया। सरपंंच राजवीरकौर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पीलीबंगा से वाया खरलीया-सूरांवाली तथा ढाबा झल्लार से सूरतगढ- श्रीगंगानगर हाईवे सड़क को चौड़ा करवाने की मांग की। पंचायत समिति प्रधान प्रेमराज जाखड़ ने चक 35 एसटीजी में बस स्टेण्ड स्वीकृत करने व बसों का ठहराव करवाने की मांग की।