20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी जोड़ा घर से भागकर पहुंचा नानी के पास, दोनों से मारपीट, पांच गिरफ्तार

हनुमानगढ़. प्रेम प्रसंग के चलते युवक का अपहरण व मारपीट कर घायल करने के मामले में टाउन पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
प्रेमी जोड़ा घर से भागकर पहुंचा नानी के पास, दोनों से मारपीट, पांच गिरफ्तार

प्रेमी जोड़ा घर से भागकर पहुंचा नानी के पास, दोनों से मारपीट, पांच गिरफ्तार

प्रेमी जोड़ा घर से भागकर पहुंचा नानी के पास, दोनों से मारपीट, पांच गिरफ्तार

- अपहरण व मारपीट के मामले में पांच गिरफ्तार
- वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी जब्त
हनुमानगढ़. प्रेम प्रसंग के चलते युवक का अपहरण व मारपीट कर घायल करने के मामले में टाउन पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी रामकुमार (30) पुत्र पप्पूराम भाट, पवन कुमार (20) पुत्र पप्पूराम भाट, विनोद कुमार (30) पुत्र कृष्णलाल भाट, राजकुमार उर्फ राजू (38) पुत्र गुरुदयाल भाट व राजू (36) पुत्र देवीलाल भाट निवासी चक हरिपुरा को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में विकास उर्फ विक्ती (22) पुत्र बनवारीलाल भाट निवासी चक हरिपुरा ने दो अप्रेल को पर्चा बयान दिया था कि गांव की ही सुमन पुत्री पप्पूराम भाट उससे प्रेम करती है। 31 मार्च को सुमन ने फोन कर उसे चक हरिपुरा में गली में बुलाया। फिर वे दोनों उसकी नानी कलावती के घर सुरेशिया पहुंच गए। कुछ देर बाद सुमन के परिवार वाले दो गाडिय़ों में सवार होकर वहां आए। उनमें गिरफ्तार किए गए आरोपियों के अलावा कई और भी थे। उनके पास लाठी, डंडे ब लोहे की रॉड थी। आरोपियों ने उसे व सुमन को पीटा। सुमन को अलग गाड़ी में ले गए। उसे भी गाड़ी में डालकर सुमन के घर चक हरिपुरा ले गए। कमरे में बन्द कर लिया व मारपीट की। उसके बाद गांव का पूर्व सरंपच जगदीश राम उसे छुड़ाने आया। वह उसे गाड़ी में अपने साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचा तथा भर्ती करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पूछताछ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी नम्बर एचआर 20 आर 9445 को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर शेष बरामदगी व फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग