
गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ के संचालन मंडल की हुई बैठक, उत्कृष्ट कार्य के लिए मोहन मोठसरा का सम्मान
गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ के संचालन मंडल की हुई बैठक, उत्कृष्ट कार्य के लिए मोहन मोठसरा का सम्मान
हनुमानगढ़. गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ के संचालन मंडल की बैठक शुक्रवार को हुई। डेयरी परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता चेयरमेन जसवीर सिंह सहारण ने की। इसमें संचालन मंडल सदस्यों ने दूध के क्रय रेट बढ़ाने की मांग रखी। साथ ही वीसी के जरिए आमसभा संपन्न करने को लेकर विचार किया गया। इस दौरान 11 जनवरी को वीसी के जरिए आमसभा संपन्न करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में डेयरी ९२ हजार लीटर प्रतिदिन के हिसाब से दूध संकलन कार्य कर रही है। बैठक में ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया। नए वर्ष के लिए नया ऑडिटर नियुक्त करने पर विचार किया गया। बैठक में एमडी पीके गोयल, संचालन मंडल सदस्य शंकर कलवानियां, राजेश सहारण, दीपाराम मूंड, राजेश कांसनिया, देवीलाल बाना, उदमीराम, भागीरथ गोदारा, लखविंदर सिंह, निजी सचिव मोहन मोठसरा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए निजी सचिव मोहन मोठसरा का सम्मान किया गया।
Published on:
19 Dec 2020 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
