9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1500 किलोमीटर का सफर कर नशा मुक्ति का संदेश

1500 किलोमीटर का सफर कर नशा मुक्ति का संदेश नशा मुक्ति का संदेश, हनुमानगढ़ पहुंचने पर किया सम्मान हनुमानगढ़. इन दिनों एक इंजीनियर साइकिल पर 1500 किलोमीटर का सफर कर नशा मुक्ति का संदेश देे रहे हैं।

2 min read
Google source verification
दो वर्ष पूर्ण होने पर निकाली पर्यावरण संरक्षण साइकिल यात्रा

दो वर्ष पूर्ण होने पर निकाली पर्यावरण संरक्षण साइकिल यात्रा

नशा मुक्ति का संदेश, हनुमानगढ़ पहुंचने पर किया सम्मान
हनुमानगढ़. इन दिनों एक इंजीनियर साइकिल पर 1500 किलोमीटर का सफर कर नशा मुक्ति का संदेश देे रहे हैं। खास बात यह थी हनुमानगढ़ पहुंचने पर हनुमानगढ़ के इंजीनियर्स ने स्वागत किया और इनके साथ साइकिल रैली में रवाना हो गए। सेवानिवृत अधिशासी अभियंता राजेंद्र स्वामी ने बताया कि इंजीनियर केएल गढ़वाल मूल रूप से श्रीगंगानगर के निवासी हैं। इन मकसद युवाओं को नशे से दूर करना और फिट रहने का संदेश देना है। इसके अलावा पेट्रोल व डीजल मंहगा होने के कारण लोगों का साइकिल के प्रति रूझान बढ़े इसके लिए 1500 किलोमीटर का सफर साइकिल से करेंगे। इस यात्रा का लोग सम्मान करें और इसका महत्व समझे। इसके लिए हनुमानगढ़ से भी कई साइकिल प्रेमी सालासर तक जाने के लिए इनके साथ रवाना हुए।

******


साइकिल क्लब के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकाली पर्यावरण संरक्षण साइकिल यात्रा
- धन्नासर के लिए साइकिल पर हुए रवाना
हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ साइकलिंग क्लब के दो वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को क्लब के सदस्यों द्वारा पर्यावरण व स्वस्थ जीवन के संदेश के आह्वान के साथ हनुमानगढ़ से धन्नासर के लिये साइकिल पर रवाना हुए। उक्त यात्रा को नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल, यातायात थानाप्रभारी अनिल चिन्दा, लॉयन्स क्लब के सचिव रामनिवास माण्डन, एडवोकेट नितिन छाबड़ा, व्यापारी पवन सरावगी, हेमन्त, रोहित, महेन्द्र सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। क्लब के सदस्य कृष्ण कुमार जांगिड़ ने बताया कि उक्त साइकिल यात्रा में 12 सदस्य अलग अलग साइकिल पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन को अधिक से अधिक साईकिल चलाने के प्रेरित कर रहे है। उन्होने बताया कि वर्तमान में इंधन की खप्त भी अधिक है और दिन प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़ते है जा रहे है साथ ही अनेकों बीमारियों से निजात का केवल एक मात्र उपाय है वह है साइकलिंग। उन्होने बताया कि साइकिल क्लब पिछले दो वर्ष से प्रत्येक रविवार को अलग अलग जगह जाकर आमजन को साइकिल चलाने के लिये प्रेरित कर रहा है। इस मौके पर एडवोकेट पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, एडवोकेट अमित माहेश्वरी, तेज नारायण परिहार, मनोज सुथार, विजय ठकराल, निखिल, हिमांशु जोशी, इशु बत्तरा, अमन मदान आदि मौजूद रहे।
********************************