8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे के लिए नहीं थे पैसे, रकम जुटाने के लिए बनाया था हनुमानगढ़ में बैंक लूट का प्लान

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जंक्शन की धानमंडी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में लूट के प्रयास मामले में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय कुमार (23) पुत्र मनफूल राजपूत निवासी वार्ड 11, पक्का सारणा वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 24 Oct 2020, 9:46 AM IST

नशे के लिए नहीं थे पैसे, रकम जुटाने के लिए बनाया था हनुमानगढ़ में बैंक लूट का प्लान

नशे के लिए नहीं थे पैसे, रकम जुटाने के लिए बनाया था हनुमानगढ़ में बैंक लूट का प्लान

नशे के लिए नहीं थे पैसे, रकम जुटाने के लिए बनाया था हनुमानगढ़ में बैंक लूट का प्लान
- बैंक में लूट के प्रयास का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
- वारदात के दौरान हो गया था फरार
- नशे की पूर्ति के लिए बनाया था लूट का प्लान
हनुमानगढ़. जंक्शन की धानमंडी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में लूट के प्रयास मामले में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय कुमार (23) पुत्र मनफूल राजपूत निवासी वार्ड 11, पक्का सारणा वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था। वह निरंतर पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव में दबिश देकर उसे दबोचा। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि बैंक लूटने आए विजय जाट (26) पुत्र देवीलाल ढाका निवासी वार्ड 12, पक्का सारणा को मौके पर ही आसपास के लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया था। संजय कुमार मौके से भाग गया था। वह बैंक शाखा के पीछे बाइक के पास खड़ा निगरानी कर रहा था। जबकि विजय जाट वारदात को अंजाम देने के लिए चाकू लेकर बैंक में गया था। पूछताछ में संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि विजय जाट के कहने पर नशे की पूर्ति के लिए लूट की योजना बनाई थी। वे दोनों पड़ोसी हैं तथा नशा करने के आदी हैं। संजय कुमार से किसी प्रकार की बरामदगी नहीं की जानी थी। विजय जाट से पूर्व में ही वारदात में इस्तेमाल छुरा व बाइक बरामद की जा चुकी है। इसलिए शुक्रवार को ही संजय कुमार को मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भिजवा दिया। इस संबंध में बैंक शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने एक सितम्बर को लूट के प्रयास का मामला दर्ज कराया था।
पत्थर मारकर पकड़ा
जंक्शन धानमंडी स्थित बैंक शाखा में एक सितम्बर की सुबह करीब 10 बजे घुसे नकाबपोश युवक घुसा। उसने कैशियर अजय जेडिया के कैबिन में घुसकर छुरा दिखाते हुए रुपए मांगे। कैशियर ने कैश नहीं होने की बात कह उसे बातों में उलझा लिया। इसी दौरान महिला सफाईकर्मी पूजा देवी चकमा देकर बैंक शाखा से बाहर निकल गई। उसने धानमंडी के व्यापारियों व मजदूरों को इक_ा कर लिया। बैंक शाखा के बाहर भीड़ जमा होने पर नकाबपोश युवक छुरा लहराता हुआ बैंक शाखा के पीछे की तरफ भाग गया। वहां खड़ी बाइक स्टार्ट कर भागने लगा तो लोगों ने उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पत्थर लगने से वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। लोगों ने उसे पकड़ धुनाई कर डाली तथा पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान विजय जाट के रूप में हुई।