
रिश्तेदारों से मिलने जा रही बाइक सवार मां-बेटी को ट्रक ने कुचला
रिश्तेदारों से मिलने जा रही बाइक सवार मां-बेटी को ट्रक ने कुचला
- टाउन में बाइपास पर हादसा, एक जना घायल
- ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार
हनुमानगढ़. टाउन में मंगलवार को सतीपुरा बाइपास पर ट्रक चालक ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचल दिया। जबकि बाइक चालक युवक भी गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा उस पर सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई।
जानकारी के अनुसार रोडावाली निवासी शौकत अली (38) पुत्र यासीन खां अपनी पत्नी कुलसुमा बेगम (35) व दो साल की बच्ची के साथ बाइक पर लखुवाली जा रहा था। वहां उसके रिश्तेदार रहते हैं जिनसे मिलने के लिए वह मंगलवार शाम गांव से रवाना हुआ। वह जब मेगा हाइवे सतीपुरा बाइपास पर होटल राजवी पैलेस व सिंह ढाबे के बीच पहुंचा तो ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे कुलसुमा बेगम ट्रक के टायर से कुचली गई। जबकि उसकी गोद में बैठी दो साल की बच्ची सड़क पर गिर गई। बाइक चालक भी वाहन सहित कई दूर तक घिसटता चला गया। मां व बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन आदि से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
देरी से पहुंची एम्बलुेंस
हादसे के बाद पुलिस व लोगों ने एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। एम्बुलेंस मौके पर थोड़ी देरी से पहुंची। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार रात मेगा हाइवे पर जीप व कार की टक्कर में 13 जने घायल हो गए थे। पुलिस के सूचना देने के बावजूद एक घंटे तक एम्बुलेंस 108 मौके पर नहीं पहुंची थी। ऐसे में निजी वाहनों से ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
Published on:
24 Nov 2020 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
