6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मजदूर की मौत मामले नया मोड़, ट्रैक्टर का टायर चढऩे से हुई मौत

हनुमानगढ़. दो केएसपी में श्रमिक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। श्रमिक की मृत्यु गिरने से नहीं बल्कि ट्रैक्टर का टायर चढऩे से हुई।

2 min read
Google source verification
मजदूर की मौत मामले नया मोड़, ट्रैक्टर का टायर चढऩे से हुई मौत

मजदूर की मौत मामले नया मोड़, ट्रैक्टर का टायर चढऩे से हुई मौत

मजदूर की मौत मामले नया मोड़, ट्रैक्टर का टायर चढऩे से हुई मौत
- ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप, मामला दर्ज
- मजदूर की मौत का मामला
हनुमानगढ़. दो केएसपी में श्रमिक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। श्रमिक की मृत्यु गिरने से नहीं बल्कि ट्रैक्टर का टायर चढऩे से हुई। जंक्शन थान पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है। पुलिस के अनुसार भ_े पर काम करने वाले ट्रैक्टर चालक ने कच्ची ईंट थापने के पिड़ में सो रहे मजदूर पर ट्रैक्टर के पीछे बंधी डोली का टायर चढ़ा दिया। इससे मजदूर की मौत हो गई। अब पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटनाकारित करने का मामला दर्ज किया है। पहले इस संबंध में मर्ग दर्ज कराई गई थी।
कमल (20) निवासी 2 केएनजे, गांव मक्कासर ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि उसके पिता रोहताश कुमार पुत्र हुकमाराम दो केएनजे स्थित सोहन सिंह के ईंट भ_े पर काम करते थे। उसके पिता 10 अप्रेल को भ_े पर काम करने गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे उसके भाई के मोबाइल पर कुलदीप ड्राइवर ने फोन कर बताया कि उसके पिता भ_े पर बेहोश पड़े हैं। इस पर वह, उसका भाई दीपक व चाचा प्रीतम वहां गए तो उसके पिता बेहोश पड़े थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मृतक रोहताश कुमार 10 अप्रेल की शाम को ईंट थापने के पिड़ में सो गया। रात को पिड़ में मिट्टी का गारा डालने के लिए प्रेम सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी गोलूवाला निवादान ट्रैक्टर को चलाकर रोहताश कुमार के पिड़ में लेकर गया। जब प्रेमसिंह ट्रैक्टर मय डोली को बैक करने लगा तो पिड़ में लेटे हुए रोहिताश कुमार के साथ अचानक ट्रैक्टर की डोली का टायर टकरा गया। इससे रोहिताश कुमार के शरीर पर चोटें लग गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक प्रेमसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।