8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छठ घाट मामले में छल रहे अधिकारी, अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की मांग को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. राजस्थान पूर्वांचल युवा समिति के नेतृत्व में सर्व समाज की ओर से जंक्शन में छठ घाट के अधूरे निर्माण को पूर्ण करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 20 Oct 2020, 8:39 AM IST

छठ घाट मामले में छल रहे अधिकारी, अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की मांग को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

छठ घाट मामले में छल रहे अधिकारी, अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की मांग को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

छठ घाट मामले में छल रहे अधिकारी, अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की मांग को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
हनुमानगढ़. राजस्थान पूर्वांचल युवा समिति के नेतृत्व में सर्व समाज की ओर से जंक्शन में छठ घाट के अधूरे निर्माण को पूर्ण करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। पूर्वांचल समाज के लोगों ने बताया कि पूर्व जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप एवं वर्तमान विधायक चौधरी विनोद कुमार के प्रयासों से जंक्शन खुंजा नहर पर घाट का निर्माण करवाकर पूर्वांचल वासियों को सौगात दी गई थी। परंतु अधिकारियों एवं ठेकेदार की लापरवाही के कारण उक्त घाट पर सीढिय़ों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया था। इसे पूर्ण करवाने के लिए पूर्वांचल समाज लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। प्रोफेसर सुमन चावला ने बताया कि समाज हित को ध्यान में रखते हुए छठ पर्व से पूर्व उक्त निर्माण को पूर्ण करवाना चाहिए। इसके लिए सर्व समाज संघर्ष करेगा। जगदीप सिंह ने कहा कि उक्त निर्माण के लिए हम सभी मिलकर संघर्ष करेंगे और पूर्वांचल समाज को घाट के पास कच्ची जगह पर चौके लगवाकर घाट के सौंदर्यकरण की भी मांग करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने कहा कि हम सर्व समाज मिलकर उक्त घाट के निर्माण के लिए प्रशासन से वार्ता करेंगे। इस अधूरे काम को पूर्ण करवाने में संघर्षरत रहेंगे। राजस्थान पूर्वांचल युवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह चौहान ने बताया कि छठ पर्व आने वाला है परंतु उक्त घाट का निर्माण आज तक पूर्ण नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि करोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करनी है परंतु अगर घाट पर सीढिय़ों का निर्माण पूर्ण नहीं होता तो छठ पर्व पर सोशल डिस्टेंसिंग बनानी काफी कठिन होगी। कोरोना के चलते शायद छठ पर्व विशाल रूप में ना हो सके, प्रशासन हमें इजाजत ना दे तो भी हमारी कोशिश रहेगी कि घाट का निर्माण जल्द से जल्द हो।
नहीं वसूलें चंदा
एडवोकेट विजय सिंह चौहान ने बताया कि इस बार कोरोना की वजह से सभी की आर्थिक स्थिति खराब है। ऐसी स्थिति में हमें जनता से कोई भी छठ पूजा के नाम पर चंदा नहीं लेना चाहिए। बल्कि जो उनके पास में लाखों रुपए फंड हैं, उन्हें इस बार उपयोग किया जाना चाहिए।
यह रहे मौजूद
खुंजा नहर पर प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। इस मौके पर महेश शर्मा ने पूर्व की भांति सहयोग करने की बात कही। अशोक यादव ने भरोसा दिलाया कि पूर्वांचल समाज के लोगों के लिए नगर परिषद की ओर से कभी भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर रतन कुमार, अशोक, सुमन ,टोनी, देवेंद्र कुमार, राहुल मिश्रा, संदीप गुप्ता,राकेश कुमार, गंगा सागर यादव, विशाल कुमार, अशरफी लाल यादव ,अनिल यादव, मुकेश कुमार ,ललन देव ,राम सिंह सहित अन्य समाज के लोग मौजूद थे।