23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सप्ताह में एक दिन हनुमानगढ़ होकर चलेगी श्रीगंगानगर-नांदेड़ एक्सपे्रस

रेलवे बोर्ड ने जारी किए आदेश : 31 मई से होगी हनुमानगढ़ हो कर निकलेगी ट्रेन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Manoj Goyal

•

Updated: 9 Feb 2019, 11:41 AM IST

hanumangarh

hanumangarh

हनुमागनढ़. श्रीगंगानगर-नांदेड एक्सपे्रस त्रिसाप्ताहिक रेलगाड़ी सप्ताह में एक दिन हनुमानगढ़ हो कर चलेगी। पहली रेलगाड़ी 31 मई को हनुमानगढ़ हो कर गुजरेगी। रेलवे बोर्ड ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार 31 मई को पहली ट्रेन हनुमानगढ़ हो कर निकलेगी। उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर-नांदेड एक्सपे्रस रेलगाड़ी को वाया हनुमानगढ़ से संचालित करने की मांग लगभग छह माह से क्षेत्र के जनसंगठन कर रहे थे। रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार श्रीगंगानगर से चल कर यह रेलगाड़ी सादुलशहर, हनुमानगढ़, मंडी डबवाली और भठिण्डा रूकेगी।
नई रेल चलाने का ज्ञापन: रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य एडवोकेट रतनलाल नागोरी ने शुक्रवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन देकर अमृतसर, बठिण्डा- हनुमानगढ़ बीकानेर होते हुए मुम्बई के लिए नई रेल चलाने की मांग की।


नांदेड़ एक्सप्रेस का संगरिया में हो ठहराव
संगरिया. श्रीगंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस रेलगाड़ी वाया हनुमानगढ़ का ठहराव संगरिया भी हो। इसकी मांग भाजपा नगर मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने नईदिल्ली में सांसद निहालचंद से भेंट दौरान की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल महामंत्री संजय जिंदल, उपाध्यक्ष पूर्ण मिड्ढा, युवा मोर्चाध्यक्ष मोहित नागौरी आदि ने सांसद को नांदेड़ एक्सप्रेस कासंगरिया में ठहराव करवाने का ज्ञापन दिया। जिस पर उन्होंने मैंबर ट्रैफिक रेलवे से बात कर संगरिया में ठहराव को सुनिश्चित करने का कहा। सांसद ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि इसका नोटिफिकेशन शीघ्र जारी करवाया जाएगा तथा ट्रेन संगरिया हर हालत में रुकेगी। [नसं/पसं.]

सौंपे ज्ञापन
टिब्बी. श्रीगंगानगर-सीकर के बीच शुरू हुई रेलगाड़ी के टिब्बी रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं होने पर कस्बे सहित क्षेत्र के ग्रामीणों में रेल विभाग के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी लाईन के समय टिब्बी में एक्सप्रेस गाडियों का ठहराव होता था लेकिन आमान परिवर्तन के बाद टिब्बी से होकर गुजरने वाली श्री गंगानगर-सीकर रेलगाडी का टिब्बी स्टेशन पर ठहराव नही दिया गया है जिससे टिब्बी क्षेत्र से सीकर व जयपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। शुक्रवार को स्थानीय बार संघ व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने स्थानीय एसडीएम को रेलवे के डीआरएम के नाम का ज्ञापन सौंपकर श्रीगंगानगर-सीकर रेलगाडी का टिब्बी रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने तथा भविष्य में चलने वाली एक्सप्रेस रेलगाडियों का ठहराव टिब्बी स्टेशन पर किए जाने की मांग की।
बार संघ व व्यापार मण्डल पदाधिकारियों द्वारा दिए गए अलग अलग ज्ञापनों में बताया गया है कि टिब्बी तहसील तीस ग्राम पंचायतो से घिरी हुई है तथा क्षेत्र में परिवहन के अन्य साधनों का अभाव है। जिसके कारण यहां के ग्रामीणों के लिए परिवहन के तौर पर रेलगाडी सुगम साधन है। ज्ञापन में ग्रामीणों की सुविधाओं के दृष्टिगत टिब्बी रेलवे स्टेशन पर रेलगाडी के ठहराव की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में बार संघ अध्यक्ष विकास शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अरविन्द नैण, वीरेन्द्र राठौड, संदीप राठौड़, इंद्रजीत सिंह, नरेन्द्र कुमार,भरत शर्मा व्यापार मण्डल अध्यक्ष राकेश छाबड़ा, रविन्द्र रिणवां, मदन दुगेसर, गजानंद चुघ, गौरीशंकर कल्याणी, मान
सिंह राठौड़ सहित अनेक सदस्य शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग