7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना वायरस से एक की मौत, 24 जने और आए पॉजिटिव

हनुमानगढ़. जिले में रविवार को कोरोना वायरस से एक की और मौत हो गई है।

2 min read
Google source verification

हनुमानगढ़. जिले में रविवार को कोरोना वायरस से एक की और मौत हो गई है। 81 वर्षीय महिला टाउन की निवासी है जो कि जिला अस्पताल में भर्ती थी। इधर, जिले में 24 जनों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है। इनमें से अधिकांश रोगी संगरिया के निवासी है। चौहिलावाली में दो पॉजिटिव रोगी, टाउन के वार्ड 37 में एक, रावतसर के वार्ड 9 में एक, पीलीबंगा में एक, संगरिया के वार्ड नो में एक, वार्ड 24 में दो, वार्ड 11 में एक, वार्ड 17 में दो, वार्ड 21 में एक, सीएचसी गोलूवाला में एक, 36 एलएलडब्ल्यू में दो, गोलूवाला के वार्ड एक में रोगी, जंक्शन के वार्ड 37 में एक, भादरा में चार, पीलीबंगा में दो पॉजिटिव रोगी सामने आए हैं।


कोरोना वायरस के 42 नए मामले आए सामने, एक की मौत
हनुमानगढ़. जिले में कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आए हैं। जबकि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला रोगी की मौत और हो गई है। महिला की उम्र 59 वर्ष है जो कि श्रीगंगानगर जिले के निवासी है। परिजनों ने इस महिला को गत दिन पहले ही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। जिले में कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। हनुमानगढ़ टाउन में वार्ड 39 प्रेमनगर में 1, एचएच एरिया में 1, सनसिटी में 1, सेक्टर 2 में एक ही परिवार के 2 जने, प्रोफेसर कॉलोनी में 1, नई आबादी गली 5 में एक ही परिवार के 2 जने एवं 1 अन्य, सेक्टर 3 में 1, पुलिस कॉलोनी में 1, जंक्शन में पुलिस लाईन में 1, 3 केएनजे कंग कॉलोनी में 1, सिविल लाईन वार्ड नं. 1 में 1, वार्ड 53 करणी नगर सुरेशिया में 1, नजदीक भगतसिंह चौक 1, गांधीनगर सेक्टर 9 में 1, 15 एचएमएच चौधरी पोट्री फार्म में 1, बिजारणियों वाली ढ़ाणी में 1, गोलूवाला निवादान के वार्ड नं. 18 में एक ही परिवार के 5 जने, रावतसर में एचडीएफसी बैंक में 1, बुलाकी कैटर्स में 3, पूरबसर के वार्ड 1 में 1, 4 डीडब्ल्यूएम में 1, संगरिया के वार्ड 15 में 1, वार्ड 21 नजदीक एसएल स्कूल 1, वार्ड 24 में 1, वार्ड 17 में 1, भादरा के संजय चौक के पास 1, छानीबड़ी में 1, भिरानी थाने में 1, टिब्बी के वार्ड 4 में 1, सलेमगढ़ के वार्ड 2 में 1, नोहर के वार्ड 14 में 1, पीलीबंगा के 31 एनडीआर में एक रोगी पॉजिटिव आया है।

*******************************