8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आबकारी पुलिस दल पर हमले के आरोप में एक और गिरफ्तार

हनुमानगढ़. आबकारी दल पर 13 जुलाई को फायरिंग एवं हमले के आरोप में टाउन पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। यह इस मामले में छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले 18 जुलाई को पांच जनों को गिरफ्तार किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 21 Nov 2021, 10:20 PM IST

आबकारी पुलिस दल पर हमले के आरोप में एक और गिरफ्तार

आबकारी पुलिस दल पर हमले के आरोप में एक और गिरफ्तार

आबकारी पुलिस दल पर हमले के आरोप में एक और गिरफ्तार
- आबकारी पुलिस व ग्रामीणों ने परस्पर दर्ज कराए थे मामले
हनुमानगढ़. आबकारी दल पर 13 जुलाई को फायरिंग एवं हमले के आरोप में टाउन पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। यह इस मामले में छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले 18 जुलाई को पांच जनों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार बूटा सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी डबलीवास मोलवी को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में आबकारी पुलिस एवं गांव गंगागढ़ के ग्रामीणों ने फायरिंग व मारपीट को लेकर परस्पर मामले दर्ज कराए थे। आबकारी दल पर हमले के आरोप में 18 जुलाई होशियार सिंह उर्फ सिकंदर पुत्र सतनाम सिंह, बलविन्द्र सिंह उर्फ बिन्दू पुत्र गुरदीप सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र ढोला सिंह, सन्नी उर्फ सलविन्द्र सिंह पुत्र भगवान सिंह सभी निवासी गांव गंगागढ़ तथा नानक सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी श्रीनगर को गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि गंगागढ़ क्षेत्र में हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए गई आबकारी पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच फायरिंग व मारपीट को लेकर 13 जुलाई को परस्पर मामले दर्ज करवाए गए थे। आबकारी विभाग के पुलिस निरीक्षक कैलाश स्वामी की ओर से दर्ज कराए मामले के अनुसार गंगागढ़ रोही के देबूघाट पर आबकारी टीम हथकढ़ शराब व भ_ियां नष्ट कर रही थी। इस दौरान हथकढ़ शराब कारोबारियों ने टीम पर हमला कर दिया। डीईओ व आबकारी थाना प्रभारी सहित अन्य कार्मिक वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने आबकारी जमादार एएसआई हुसैन को घेरकर हमला कर दिया। मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। सरकारी पिस्तौल छीन लिया। दोनों पक्षों की ओर से फायर भी किए गए। बचाव में आबकारी विभाग के कार्मिकों की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से तीन ग्रामीण घायल हो गए। आबकारी जमादार हुसैन (50) के अलावा दूसरे पक्ष के उदयसिंह (22) पुत्र जरनैल सिंह व सुखविंद्र सिंह (18) पुत्र रमेशसिंह तथा बलविंद्र पुत्र रमेश सिंह गोली लगने से घायल हो गए। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरे पक्ष के जरनैल सिंह पुत्र सुंदरसिंह निवासी गंगागढ़ ने आबकारी विभाग हनुमानगढ़ के 20-25 कार्मिकों के खिलाफ पुत्र उदय सिंह तथा सुखविंद्र व बलविंद्र सिंह के साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था।