6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लग्जरी कार में हो रही थी लाखों रूपए कीमत की अफीम तस्करी, इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थे..

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
लग्जरी कार में हो रही थी लाखों रूपए कीमत की अफीम तस्करी

लग्जरी कार में हो रही थी लाखों रूपए कीमत की अफीम तस्करी, इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थे..

हनुमानगढ़.
नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से गठित एंटी नारकोटिक्स टीम व स्थानीय थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सोमवार को नाकाबंदी के दौरान दो जनों को ढाई किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया। जब्त अफीम की बाजार में कीमत 12 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार भी जब्त की है।

थाना प्रभारी हंसराज लूणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यहां दो एचडीपी लिंक रोड तिराहे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान सफेद रंग की कार आरजे 13 सीए 5859 को रोककर तलाशी ली। कार में सवार वार्ड 4 नई खुंजा निवासी अकरम खान (54) पुत्र गुलाम कादर व उस्मान खान (46) पुत्र रमजान खान के कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार व अफीम जब्त कर ली। पुलिस अफीम की खरीद व सप्लाई को लेकर पड़ताल कर रही है। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपितों ने अफीम बीकानेर की तरफ से लाना स्वीकारा है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।