19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुभ शक्ति योजना के परिवर्तित स्वरूप का विरोध

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. राजस्थान निर्माण मजदूर यूनियन सीटू के बैनर तले बुधवार को जिले के समस्त भवन निर्माण मजदूरों ने शुभ शक्ति योजना के परिवर्तित स्वरूप के विषय में केन्द्रीय श्रम संगठनों की सुविचारित राय के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि भवन व अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल की बैठक में शुभशक्ति योजना में परिवर्तित स्वरूप का मसौदा प्रस्तुत किया गया था।  
2 min read
Google source verification
शुभ शक्ति योजना के परिवर्तित स्वरूप का विरोध

शुभ शक्ति योजना के परिवर्तित स्वरूप का विरोध

शुभ शक्ति योजना के परिवर्तित स्वरूप का विरोध
-मजदूरों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
हनुमानगढ़. राजस्थान निर्माण मजदूर यूनियन सीटू के बैनर तले बुधवार को जिले के समस्त भवन निर्माण मजदूरों ने संभागीय श्रम आयुकत जयपुर को शुभ शक्ति योजना के परिवर्तित स्वरूप के विषय में केन्द्रीय श्रम संगठनों की सुविचारित राय के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि भवन व अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल की बैठक में शुभशक्ति योजना में परिवर्तित स्वरूप का मसौदा प्रस्तुत किया गया था। सारे श्रम संगठनों ने इसे अस्वीकार किया था। मंडल अधिकारियों द्वारा उस पर विचार कर श्रम संगठनों की राय जाने की मंशा जाहिर की गई थी। बोर्ड में उपस्थित श्रमिक प्रतिनिधियों का कहना है कि निर्णय यथार्थ रूप से प्रसारित नहीं किए गए। उन्होने बताया कि यह परिवर्तित रूप श्रम विभाग अपनी असफलताओं व श्रमिकों के फण्ड को मनमाने ढंग से व्यय करके कोष को रिक्त कर देने के कृत्य को छिपाने के लिए प्रस्तुत कर रहा है। कोरोना काल में बोर्ड के फंड से 328.50 करोड़ रुपए हड़प लेने के बाद न लौटने के प्रत्यत्नों पर पर्दा डालने का प्रयास है। सेस उगाही में ईमानदारी न बरतने से भी कोष का संभरण नहीं हो रहा है। श्रमिकों को भुगतान न करना पड़े यह इनकी मंशा है। इसलिए यह नई योजना लाई गई है। योजना को कौशल विकास के साथ जोडऩे का अर्थ कहीं ये तो नहीं है कि कौशल विकास के लिये भवन निर्माण फंड का पैसा खर्च किया जाए। शुभशक्ति योजना की राशि बालिकाओं के विवाह के लिए आरक्षित हो, शुभशक्ति योजना से राशि भुगतान के लिए शैक्षणिक योग्यता की शर्त लगाना गलत है। गांव में विशेषकर आदिवासी क्षेत्र में बालिकाओं के लिए शिक्षा की ना तो पूरी व्यवस्था है और ना ही सामाजिक वातावरण। श्रमिक संगठनों ने मांग की है कि उक्त योजना के इस स्वरूप को रद्द किया जाए, सरकार ने जो बोर्ड की जो राशि ली है उसे ब्याज सहित लौटाया जाए, सेस उगाही में जो लीकेज है उन्हे रोकने के लिये श्रम संगठनों का सहयोग किया जाए, शुभशक्ति योजना विवाह के लिए आरक्षित की जाए, कौशल विकास का काम कौशल विकास विभाग के फण्ड से ही हो, शुभशक्ति योजना में भुगतान के लिये शैक्षणिक की शर्त न लगाई जाए। इस मौके पर सीटू जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह ,सीटू जिला सचिव शेर सिंह शाक्य, बहादुर सिंह चौहान ,बसंत सिंह , रामचंद्र जंडावाली, आमिर खान, शिवकुमार, जगजीत सिंह जग्गी, रघुवीर वर्मा आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग