19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पदोन्नति अनुपात को लेकर आक्रोश

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्ष-मंत्रियों की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष हरलाल ढाका की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला मंत्री गुरतेज सिंह ने कहा कि संगठन के सात सूत्री मांग पत्र को लेकर राज्य सरकार टालमटोल कर रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
पदोन्नति अनुपात को लेकर आक्रोश

पदोन्नति अनुपात को लेकर आक्रोश

पदोन्नति अनुपात को लेकर आक्रोश
- लगाएंगे धरना, निकालेंगे रैली
हनुमानगढ़. राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्ष-मंत्रियों की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष हरलाल ढाका की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला मंत्री गुरतेज सिंह ने कहा कि संगठन के सात सूत्री मांग पत्र को लेकर राज्य सरकार टालमटोल कर रही है। इससे प्रदेश के 54000 व्याख्याताओं में आक्रोश है। निरंतर धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने के बावजूद संगठन की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार अपने वादे से मुकर रही है। इसलिए अब संगठन सदस्य सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे। संभागीय संगठन मंत्री विक्रम खीचड़ ने बताया कि जयपुर में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार एक मार्च से विधानसभा के समक्ष रेसला धरना शुरू करेगा। यदि पांच मार्च तक सरकार ने कोई सकारात्मक निर्णय नहीं किया तो प्रदेश भर में आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रेखा भादू एवं संगठन मंत्री तरुण अरोड़ा ने कहा कि प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति 67:33 के अनुपात में हो रही है। यह स्थिति व्याख्याता वर्ग के लिए बिलकुल भी न्यायसंगत नहीं है। इसलिए जरूरी है कि प्रधानाध्यापक एवं व्याख्याता वर्ग की संख्या के अनुरूप अनुपात तय कर पदोन्नति की जाए। बैठक में मनोज सिंगल, रामप्रसाद, विजयपाल स्वामी, अल्का, भूप सिंह, बलदेव सिंह, भंवर सिंह, मदन भाकर, रमेश राजेरा आदि ने विचार व्यक्त किए।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग