12 घंटे बंद रही बिजली
जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर सात में मंगलवार रात करीब 11 बजे बिजली गुल हुई जो सुबह 11 बजे बहाल हुई। यहां के नागरिक चरणजीत, राजकुमार, विनोद कुमार, मनु आदि ने बताया कि 12 घंटे बिजली गुल होनेस े भीषण गर्मी में खासा परेशानी हुई। इस दौरान खुंजा, बाइपास एरिया की भी बिजली बाधित रही।