6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस महीने दो बार पौंड लेवल घटने से आगे राजस्थान की बढ़ सकती है मुश्किलें

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर पर संकट के बादल लगातार मंडरा रहे हैं। सोमवार को भी हरिके बैराज पर पौंड लेवल कम हो गया। आमतौर पर यहां का पौंड लेवल ६८९ फुट तक रखा जाता है।  

2 min read
Google source verification
इस महीने दो बार पौंड लेवल घटने से आगे राजस्थान की बढ़ सकती है मुश्किलें

इस महीने दो बार पौंड लेवल घटने से आगे राजस्थान की बढ़ सकती है मुश्किलें

इस महीने दो बार पौंड लेवल घटने से आगे राजस्थान की बढ़ सकती है मुश्किलें
-नहरों के रेग्यूलेशन को लेकर राजस्थान हुआ सतर्क .
हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर पर संकट के बादल लगातार मंडरा रहे हैं। सोमवार को भी हरिके बैराज पर पौंड लेवल कम हो गया। आमतौर पर यहां का पौंड लेवल ६८९ फुट तक रखा जाता है। लेकिन सोमवार को अचानक इसका लेवल एक फीट घटाकर ६८८ फीट कर दिया गया। इसके बाद तत्काल जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने पंजाब के मुख्य अभियंता से संपर्क कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। साथ ही बीबीएमबी अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि रणजीत सागर बांध से पानी निकासी के समय मात्रा घटा देने के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। यह स्थिति निरंतर जारी रहने पर राजस्थान की नहरों पर विपरीत असर पड़ सकता है। इससे पहले गत पखवाड़े में भी पौंड लेवल घटा देने के कारण राजस्थान की इंदिरागांधी नहर में पानी की मात्रा कम कर दी गई थी। इससे राजस्थान की कुछ नहरें पिटते-पिटते बच गई थी। जल संसाान विभाग के अधिकारियों के अनुसार २१ दिसम्बर २०२० को भाखड़ा बांध का जल स्तर १६१७.९४ फीट था। जबकि पौंग बांध का जल स्तर १३४८.२३ फीट था। आवक कम होने तथा निकासी अधिक होने के कारण बांधों का जल स्तर नीचे की तरफ जा रहा है। बांधों के जल ग्रहण वाले इलाकों में जल्द मावठ नहीं होने की स्थिति में आगे राजस्थान में नहरी पानी का संकट बढ़ सकता है।

पानी चोरी की समस्या
नोहर-सिद्धमुख नहर प्रणाली में नहरी पानी की हो रही चोरी सरकारी तंत्र के लिए मुसीबत बन रही है। किसानों के आंदोलन के बाद भी चोरी रोकने को लेकर ठोस प्रयास नहीं हो रहे। विभागीय अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय नहीं होने के कारण चोरी नहीं रुक रही। पानी चोरी का मुद्दा रविवार को प्रभारी मंत्री की बैठक में भी उठा था। अब जिला प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला ने टेल के किसानों को हिस्से का पानी दिलाने के लिए नहरों की निगरानी बढ़ाने के साथ ही अलग से पानी चोरी रोकने को लेकर पुलिस थाना बनाने के लिए सरकार स्तर पर प्रयास करने की बात कही है। मंत्री की मानें तो बिजली चोरी रोकने की तर्ज पर पानी चोरी रोकने को लेकर अलग से थाना बनाने का प्रस्ताव जल संसाधन विभाग के माध्यम से सरकार को भिजवाया जाएगा।