8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म पीडि़ता बालिकाओं पर बयान बदलने को लेकर बनाया जा रहा दबाव

हनुमानगढ़/पीलीबंगा. दो नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म के मामले में पीडि़ताओं एवं उनके परिवार पर बयान बदलने को लेकर दबाव बनाने की बातें सामने आई है। इस संबंध में बाल कल्याण समिति को भी मौखिक रूप से शिकायत की गई है। समिति मामले की जानकारी लेकर आगामी कार्यवाही में जुटी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 11 Apr 2021, 4:50 PM IST

दुष्कर्म पीडि़ता बालिकाओं पर बयान बदलने को लेकर बनाया जा रहा दबाव

दुष्कर्म पीडि़ता बालिकाओं पर बयान बदलने को लेकर बनाया जा रहा दबाव

दुष्कर्म पीडि़ता बालिकाओं पर बयान बदलने को लेकर बनाया जा रहा दबाव
- पुलिस का दावा जांच पूरी, शीघ्र कर दिया जाएगा न्यायालय में चालान पेश
- नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म का प्रकरण
हनुमानगढ़/पीलीबंगा. दो नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म के मामले में पीडि़ताओं एवं उनके परिवार पर बयान बदलने को लेकर दबाव बनाने की बातें सामने आई है। इस संबंध में बाल कल्याण समिति को भी मौखिक रूप से शिकायत की गई है। समिति मामले की जानकारी लेकर आगामी कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं पीलीबंगा थाना पुलिस का दावा है कि प्रकरण की जांच लगभग पूरी कर ली गई है। हालांकि अब तक पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश नहीं किया है। पीलीबंगा थाना प्रभारी इन्द्र कुमार जल्दी ही चालान पेश किए जाने का दावा कर रहे हैं। पीलीबंगा कस्बे के समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शनिवार को उक्त प्रकरण में आरोपी के खिलाफ शीघ्र जांच पूरी कर चालान पेश करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी से सम्पर्क किया। थाना प्रभारी ने उनको कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
क्या था मामला
पीलीबंगा की दो सगी बहनों से दुष्कर्म का मामला आठ मार्च को सामने आया था। इस संबंध में 15 वर्षीय पीडि़ता ने अपने विद्यालय प्रबंधन को घटना की जानकारी। इसके बाद शिकायत एसपी प्रीति जैन तक पहुंची। एसपी ने उसी दिन पीलीबंगा पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी इब्राहिम पुत्र जहांगीर निवासी वार्ड 24, पीलीबंगा को गिरफ्तार लिया। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी पीडि़ता की बड़ी बहन से करीब एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। घटना के समय वह भी नाबालिग थी। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के पोक्सो एक्ट में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया।(पसं)
जल्दी चालान पेश
उक्त प्रकरण में पुलिस अनुसंधान कर रही है। शीघ्र ही आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा। - इंद्र कुमार, थाना प्रभारी पीलीबंगा।