26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां आसमां से बरसा अमृत, किसानों के चहरों पर दौड़ी खुशी की लहर

राजस्थान में यहां आसमां से बरसा अमृत, किसानों के चहरों पर दौड़ी खुशी की लहर
less than 1 minute read
Google source verification
Hanumangarh

हनुमानगढ़ । कड़ाके की ठंड़ के बीच मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर प्रदेश में दस्तक दी है। राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के आसार बने हैं। शीतलहर चलने से लोगों में कंपकंपी छूट पड़ी है। हनुमानगढ़ जिले के डबली राठान में बारिश होने से सर्दी के तेवर फिर से तीखे हो गए हैं।

लोगों ने यूं पाई सर्दी से निजात

जानकारी के अनुसार मौसम के बदले तेवरों ने सर्दी के रूख को वापस 90 डिग्री पर घुमा दिया है। आसमां से बरसती बारिश के बीच सर्दी के तेवर तीखे पड़ने लगे हैं। सर्द हवाओं और बरसती बारिश ने लोगों को गर्म कपड़ों में दुबके रहने को मजबूर कर दिया है। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव तापने का सहारा लिया। प्रदेश के और भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

फसलों के लिए आसमां से बरसा अमृत

जहां बारिश होने से लोग ठंड़ से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। वहीं आसमां से बरसे अमृत ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। एक किसान ने बताया कि गेंहू, जौ जैसी फसलों के लिए ये बारिश अमृत के समान है। सर्दी में मावठ होना फसलों के लिए काफी लाभकारी है। सर्द हवाओं के बीच बरसती बारिश फसलों की ज्यादा पैदावार देगी। वहीं पलटे मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।