27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में सामने आए हिट एंड रन के दर्दनाक हादसे, दो लोगों की जिंदगी को बेदर्दी से रौंद गए तेज रफ्तार वाहन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Rajesh

•

Updated: 16 Jul 2018, 10:02 AM IST

accident

हनुमानगढ़
राजस्थान में लगातार हिट एंड रन के कई ऐसे मामले सामने आ रहे है, जिससे लोग सहम से गए है। ऐसा लग रहा कि तेज़ रफ़्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। ताज़ा मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ शहर का है। जहां बीती रात टिब्बी क्षेत्र के तंदूरवाली कैचियां पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार रविवार रात को कुलचंद्र निवासी सुभाष चंद्र जाट मोटरसाइकिल पर अपने गांव की ओर जा रहा था तभी एक अन्य मोटरसाइकिल चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को टिब्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां पर आज सुबह उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर टक्कर मारने के आरोप में मृतक के पुत्र के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

कार ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर
वहीं दूसरी तरफ अलवर बाईपास रोड स्थित कॉस्मोस सोसाइटी के सामने कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान सोनू और अमित के रूप में हुई है। राहगीरों की मदद से घायलों को भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों ने अमित की गंभीर हालत को देखते हुए अमित को भिवाड़ी सीएससी रेफर कर दिया गया। जिसके बाद भिवाड़ी सीएचसी में डॉक्टर ने उपचार के दौरान अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और गाड़ी को अपनी हिरासत में लेकर गाड़ी फरार गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग