8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामलीला कलाकार इस बार श्रीराम का नहीं, कोरोना से बचाव का देंगे संदेश

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. 32 वर्षों बाद पहली बार जिला मुख्यालय पर रामलीला व दशहरा का आयोजन नहीं होगा। यह फैसला स्वामी विवेकानंद रंगमंच सेवा समिति के सदस्यों द्वारा लिया गया।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 15 Oct 2020, 7:31 PM IST

रामलीला कलाकार इस बार श्रीराम का नहीं, कोरोना से बचाव का देंगे संदेश

रामलीला कलाकार इस बार श्रीराम का नहीं, कोरोना से बचाव का देंगे संदेश

रामलीला कलाकार इस बार श्रीराम का नहीं, कोरोना से बचाव का देंगे संदेश
-32 वर्षों में जिला मुख्यालय पर पहली बार नहीं होगी रामलीला
हनुमानगढ़. 32 वर्षों बाद पहली बार जिला मुख्यालय पर रामलीला व दशहरा का आयोजन नहीं होगा। यह फैसला स्वामी विवेकानंद रंगमंच सेवा समिति के सदस्यों द्वारा लिया गया। समिति के महासचिव बलजीत सिंह ने बताया करोना के चलते समिति द्वारा प्रशासन का सहयोग करने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार को समिति की बैठक कर सर्वसम्मति से रामलीला वह दशहरा महोत्सव नहीं मनाने का प्रस्ताव पारित किया। कोरोना की महामारी के चलते समिति के कलाकारों द्वारा प्रशासन के सहयोग से मुख्य बाजारों में रामलीला के कलाकारों द्वारा कोरोना के बचाव का संदेश दिया जाएगा पूरे नौ दिन यह कलाकार बाजार में मंच लगाकर कोरोना की बचाव की जानकारी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद रंगमंच सेवा समिति द्वारा पिछले 32 वर्षों से लगातार रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा ही कलक्ट्रेट के सामने हर वर्ष दशहरा महोत्सव भी मनाया जाता है। इस वर्ष कोरोना की ध्यान में रखते हुए बचाव के लिए दशहरा नहीं मनाने का फैसला लिया गया है। बैठक में समिति के महासचिव बलजीत सिंह, सचिव कपिल शर्मा, अमित तिवारी, दिनेश कुमार, सूरज कुमार, अनिल सिंघल, संजीव कुमार, रोहित कुमार, गुरदयाल सिंह, अमित सेन, राजन, साजन, मानव तिवारी, पवन कुमार बल्ली, मदन सिंह आदि उपस्थित थे।