19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाक्य महासभा समिति के चुनाव में रविंद्र कुमार बने अध्यक्ष

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. शाक्य महासभा हनुमानगढ़ में अध्यक्ष पद के चुनाव हुए। सभा की अध्यक्षता महेश चंद्र ने की।  
less than 1 minute read
Google source verification
शाक्य महासभा समिति के चुनाव में रविंद्र कुमार बने अध्यक्ष

शाक्य महासभा समिति के चुनाव में रविंद्र कुमार बने अध्यक्ष

शाक्य महासभा समिति के चुनाव में रविंद्र कुमार बने अध्यक्ष

हनुमानगढ़. शाक्य महासभा हनुमानगढ़ में अध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को हुए। सभा की अध्यक्षता महेश चंद्र ने की। निर्वाचन अधिकारी रतिराम के नेतृत्व में निर्वाचक मंडल के सदस्य शाक्य महासभा के अध्यक्ष गंगा सिंह, अखिल भारतीय शाक्य महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, बलराम, भारत, प्रेमचंद, खेमचंद, चंद्र मोहन, मान सिंह ने सभी की सर्वसम्मति से रविंद्र सिंह शाक्य पुत्र शिवदयाल सिंह शाक्य का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। इसका समस्त शाक्य समाज ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। पूर्व प्रधान गंगा सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर प्रदीप शाक्य को सचिव के पद पर और मुरारी लाल कोषाध्यक्ष के पद पर तथा संरक्षक मंडल में भारत शाक्य , बलराम शाक्य, रतीराम शाक्य, महेश शाक्य के नाम पर सहमति बनी। इसका भी सभी ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। नवनिर्वाचित प्रधान रविंद्र कुमार शाक्य को शाक्य महासभा के सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करने और कार्यकारिणी का विस्तार करने हेतु संपूर्ण सहयोग देने और सभी को साथ लेकर चलने के लिए कहा। बैठक में महिला विंग बनाने का भी निर्णय लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग