19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से जुडऩे का आग्रह

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. पुलिस सोशल मीडिया सेल को ओर प्रभावी बनाने के उदेश्य से गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार और पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।  
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से जुडऩे का आग्रह

पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से जुडऩे का आग्रह

पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से जुडऩे का आग्रह

हनुमानगढ़. पुलिस सोशल मीडिया सेल को ओर प्रभावी बनाने के उदेश्य से गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार और पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस की सोशल मीडिया सेल को और प्रभावी बनाने समेत सोशल मीडिया एकाउंट पर किसी घटना के होने या किसी फेक न्यूज के फैलने पर तुरंत उसका खंडन करने समेत कई जानकारियां दी गई। वीसी में जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा , पीआरओ सुरेश बिश्नोई, पुलिस सोशल मीडिया सेल प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्रभान समेत पुलिस सोशल मीडिया सेल के देवकरण, हर्षवर्धन, धर्मेन्द्र मौजूद रहे। एसपी राशि डोगरा ने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर कई फेक न्यूज डाली जाती है। इससे लोग गुमराह हो जाते हैं। इसी प्रकार अपराधिक प्रवर्ती के लोग फेसबुक इत्यादि सोशल मीडिया अकाउंड की आईडी हैक कर लेते हैं। जिसका गलत इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस की सोशल मीडिया सेल के द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और सोशल मीडिया सेल के द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। एसपी डोगरा ने बताया कि हनुमानगढ़ जिला पुलिस वर्ष 2017 से सोशल मीडिया पर ऐक्टिव है। पुलिस का सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर पर भी है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग