7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक से सोना लूटकर करना चाहते थे ऐश, अब खाएंगे जेल की दाल रोटी

हनुमानगढ़. टाउन बस स्टैंड स्थित मण्णपुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी की शाखा में करोड़ों रुपए की डकैती के आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 30 Mar 2021, 10:32 PM IST

बैंक से सोना लूटकर करना चाहते थे ऐश, अब खाएंगे जेल की दाल रोटी

बैंक से सोना लूटकर करना चाहते थे ऐश, अब खाएंगे जेल की दाल रोटी

बैंक से सोना लूटकर करना चाहते थे ऐश, अब खाएंगे जेल की दाल रोटी
- करोड़ों रुपए की डकैती के सातों आरोपियों को भेजा जेल
- गोल्ड लोन कंपनी की शाखा से तीन करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के सोने की लूट का मामला
हनुमानगढ़. टाउन बस स्टैंड स्थित मण्णपुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी की शाखा में करोड़ों रुपए की डकैती के आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। मामले के मास्टरमाइंड बैंक शाखा के सहायक मैनेजर सहित सातों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया तीन करोड़ रुपए का सोना, एक लाख रुपए की नकदी तथा वारदात में इस्तेमाल हथियार वगैरह पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। इस प्रकरण का अधिकांश बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद अब पटाक्षेप हो चुका है।
पुलिस के अनुसार मण्णपुरम गोल्ड लोन शाखा के पूर्व सहायक मैनेजर व डकैती के सूत्रधार संजय सिंह निवासी जालपाली, श्रीमाधोपुर सीकर हाल जंक्शन, मदन सोनी पुत्र रामकिशन सोनी निवासी थेहड़ी नाथान, टाउन, डिप्टी उर्फ अनमोल पुत्र हेतराम मेघवाल निवासी बेहरवाला खुर्द, ऐलनाबाद तथा डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले पवन (22) पुत्र सुभाष जाट निवासी चक ढाणी निरवाल रावतसर, सोनू कुमार (21) पुत्र खेताराम निवासी बेहरवाला कलां नहर के पास ढाणी पीएस तलवाड़ा झील, भीमसैन उर्फ भीम (21) पुत्र भागीराम मेघवाल तथा सुभाष (22) पुत्र रामकुमार जाट दोनों निवासी बेहरवाला खुर्द, ऐलनाबाद हरियाणा को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया है। इनमें से पवन व सोनू ने बैंक में जाकर डकैती की थी। जबकि भीमसैन बाइक लेकर बैंक के बाहर खड़ा था। आरोपियों की निशानदेही पर 4862 ग्राम सोने के आभूषण तथा 100390 रुपए बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल एक देशी कट्टा, 6 कारतूस, एक एयरगन तथा बाइक भी जब्त कर ली गई है। आरोपियों ने करीब 350 ग्राम सोने के आभूषणों के डोरे, चीड, स्टॉन आदि काटकर जला दिए। इस संबंध में ब्रांच मैनेजर भावना मेघवाल ने शाखा की सेफ से 6 किलो 136.87 ग्राम वजनी सोने के 290 पैकेट व 1 लाख 7951 रुपए लूटकर ले जाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
क्या था मामला
टाउन बस स्टैंड स्थित मण्णपुरम गोल्ड लोन शाखा में 15 मार्च को दो अज्ञात जनों ने पिस्तौल की नोक पर नकदी व सोना लूट लिया था। पुलिस ने 20 मार्च को बैंक शाखा के पूर्व सहायक मैनेजर संजय सिंह सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह ने अपने कार्यकाल में की गई गड़बड़ी दबाने के लिए लूट करवाई। उसने वारदात के दौरान अज्ञात आरोपियों को जीपीएस टै्रकर रखे सोने के पैकेज नहीं दिए। उनको छोड़कर शेष पैकेट दे दिए। इससे वह पुलिस के रडार में आ गया। पुलिस ने 26 मार्च को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सोना, नकदी आदि बरामद कर ली। आरोपी संजय सिंह ने स्वीकार किया था कि उसने लोगों की फर्जी आईडी व खाते बनाकर 841 ग्राम सोने के आभूषण गिरवी रखे बिना उसके मूल्य का लोन उठा लिया था। फर्जीवाड़े को छिपाने के लिए मदन सोनी के जरिए डकैती करवाई।