7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगरिया की खबरे पढ़े एक क्लिक में

- माना ओलावृष्टि से १० फीसद नुकसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 12 Dec 2017, 5:20 PM IST

sangria news in one click

sangria news in one click

कीकरवाली में फसलों का निरीक्षण
संगरिया. गांव कीकरवाली में भारी ओलावृष्टि होने के बाद फसलों को हुए नुकसान का आकंलन करने के लिए मंगलवार शाम कृषि विभाग कार्मिक पहुंचे। सहायक कृषि अधिकारी हरपालसिंह, कृषि पर्यवेक्षक सुशीलकुमार, पटवारी जगदीप गोयल ने खेतों में फसलों का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्ट्या चक ५ डीएलपी, ५-७-८ एमएमके में ओले चने के आकार के गिरने के कारण अगेती सरसों में करीब दस फीसदी नुकसान पाया गया है। डालियां टूट गई। इसकी रिपोर्ट तैयार कर कृषि अधिकारियों को भेजी गई है। उन्होंने केसीसीधारक प्रभावित किसानों से टोल फ्री नंबर १८००१०३००६१ पर ४८ घंटों के भीतर सूचना दर्ज करवाने की अपील की है।

Video: ओलावृष्टि से हुआ नुकसान, नहीं ली सुध

सड़क पर बिखरी राखी बनी परेशानी
संगरिया. गांव रतनपुरा चौराहे की सड़कों पर थर्मल की राख बिखरने के बाद बरसात से कीचड़ के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों, दुकानदारोंं व युवा संघर्ष समिति के अनिल शर्मा, सोनू, हरिकृष्ण राहड़, मोहनलाल, रुपेंद्र मान, सहदेव चाहर, श्योप्रकाश, जगदीश, रामस्वरुप, सुभाष, छिंदासिंह, रमेश, पालाराम व अन्य का आरोप है कि सोमवार शाम चार बजे से मंगलवार सुबह दस बजे तक थर्मल से निकली राखी को रतनपुरा चौराहे पर कच्चे मार्ग व सड़क पर डाल डी गई।

Video: आसमानी बिजली गिरने से किसान की हुई मौत

जिससे रात नौ बजे दो स्विफ्ट कार, एक बस व ट्रक इस राखीनुमा कीचड़ में फंस गए। इन्हें ट्रेक्टर से टोचन करके बड़ी मशक्कत से निकाला। राखी डालते समय मजदूरों व कार्मिकों के साथ इन लोगों की कुछ देर बोलचाल भी हो गई। मौके पर ही चौराहे पर तैनात पुलिस चौकी कर्मचारियों ने उन्हें समझाइश कर शांत किया। लोगों ने प्रशासन से इस राखी को हटवाने की मांग की है ताकि हादसे बच सकें।

Read more:

Video: श्रीगंगानगर में बरसे मेघा, सुहावना हुआ मौसम

Video: बाइक सवार युवकों पर ईंट पत्थर से हमला