8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ में जांच दल को देखकर दूध व बाइक छोड़कर भागा विक्रेता

हनुमानगढ़. 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से निरीक्षण एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही जारी है। विभागीय जांच दल ने नोहर व भादरा क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान जांच दल को देखकर गांव में दूध वितरित करने वाला विक्रेता बाइक व दूध की टंकियां छोड़कर भाग गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 31 Oct 2021, 7:21 PM IST

हनुमानगढ़ में जांच दल को देखकर दूध व बाइक छोड़कर भागा विक्रेता

हनुमानगढ़ में जांच दल को देखकर दूध व बाइक छोड़कर भागा विक्रेता

हनुमानगढ़ में जांच दल को देखकर दूध व बाइक छोड़कर भागा विक्रेता
- जांच में दूध मिला खराब, ग्रामीणों की सहायता से कराया नष्ट
हनुमानगढ़. 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से निरीक्षण एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही जारी है। विभागीय जांच दल ने नोहर व भादरा क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान जांच दल को देखकर गांव में दूध वितरित करने वाला विक्रेता बाइक व दूध की टंकियां छोड़कर भाग गया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि नोहर व भादरा क्षेत्र में मिठाई विक्रेताओं के यहां जांच की गई। भादरा से आते समय नोहर क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर घरों में दूध वितरण कर रहे दूध विक्रेता को रोका। खाद्य अधिकारियों को देखकर मोटरसाइकिल चालक घबरा गया। मोटरसाइकिल व दूध मौके पर ही छोड़कर पैदल भाग निकला। ग्रामीणों ने बताया कि उसका नाम रोहताश है, वह 23 एनटीआर में रहता है। जांच करने पर दूध खराब निकला। उसे मौके पर ग्रामीणों की मदद से नष्ट करवा दिया। खाद्य सुरक्षा टीम ने मोटरसाइकिल नोहर थाने में जमा करवा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने भादरा में प्रमुख मिठाई विक्रेताओं के संस्थानों पर खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। वहां से मावा, मिठाई व दूध के सैम्पल एकत्र किए।
राजकार्य में बाधा का लगाया आरोप
संगरिया. राजकार्य में बाधा डालने व कार्मिकों से मारपीट का एक मामला थाने में पंजीबद्ध हुआ है। जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता (ग्रामीण) नवीन कुमार अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर को फीडर इंचार्ज कीकरवाली कुलदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह व कुलविन्द्र सिंह पुत्र हरमिन्द्र सिंह ने उसे अवगत कराया कि शाम को बकाया वसूली व आरसीओ कार्य के दौरान उपभोक्ता साबरअली ने उसका कनैक्शन काटने पर मोबाईल पर गाली गलौच कर उसे जान से मारने की धमकी दी।
वे गुरूद्वारा वाली गली में हाजी खां के कनैक्शन का आरसीओ कर रहे है। इसी वक्त साबर अली व दो अज्ञात लोग आए और उन पर हमला कर दिया। मारपीट करने लगे। हाजी खां व उसके परिवार वालों ने बीच-बचाव किया। वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इस पर पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, अपशब्द कहने व जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।