8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ जिले में शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थी पहुंचे दस्तावेज सत्यापन को

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद जल्द भरने वाले हैं। इसे लेकर अब तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार वर्ष २०१८ में हुई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती मामले में शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला परिषद हनुमानगढ़ को ९३ अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 31 Jan 2021, 10:40 AM IST

हनुमानगढ़ जिले में शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थी पहुंचे दस्तावेज सत्यापन को

हनुमानगढ़ जिले में शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थी पहुंचे दस्तावेज सत्यापन को

हनुमानगढ़ जिले में शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थी पहुंचे दस्तावेज सत्यापन को
-जिला परिषद की ओर से गठित टीम ने जांचे दस्तावेज

हनुमानगढ़. जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद जल्द भरने वाले हैं। इसे लेकर अब तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार वर्ष २०१८ में हुई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती मामले में शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला परिषद हनुमानगढ़ को ९३ अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई है। इसमें ९० अभ्यर्थी सेकेंड लेवल व तीन अभ्यर्थी प्रथम लेवल के हैं। इन अभ्यर्थियों को शनिवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए जिला परिषद कार्यालय में बुलाया गया।
इस दौरान अभ्यर्थियों ने जिला परिषद पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया। जिला परिषद में भर्ती प्रकोष्ठ प्रभारी विनोद गोदारा के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के बाद अब आठ फरवरी को उक्त अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण होगी। जानकारी के अनुसार इन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के मामले में अभी न्यायालय का स्थगन आदेश है। न्यायालय के आगामी आदेश पर वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन कर नियुक्ति देने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके तहत शनिवार को चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य किया गया। अब चयनितों को विद्यालय आवंटन का इंतजार रहेगा।

किस विषय के कितने
अध्यापक भर्ती २०१८ में चयनित अभ्यर्थियों में ९३ की सूची भेजी गई है। जिला आवंटन सूची मिलने के बाद दस्तावेजों के सत्यापन करने सहित अन्य कार्य पूर्ण करने में जिला परिषद की टीम जुटी है। इसमें सेकंड लेवल में अंगे्रजी के छह, हिंदी के छह, विज्ञान गणित के एक, सामाजिक विज्ञान के २२, संस्कृत के ५३ व उर्दू के दो अभ्यर्थी हैं।

इन्होंने किया दस्तावेजों का सत्यापन
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए जिला परिषद स्तर पर दो टीमें गठित की गई थी। इसमें अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कृष्णलाल सिहाग, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय दीपक मिढ़ा को प्रभारी अधिकारी लगाया गया। इसी तरह सहायक लेखाधिकारी सुरेंद्र कुमार,कनिष्ठ लेखाकार सुरजीत सिंह, सहायक विकास अधिकारी श्यामसुंदर मूंड, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संजीव बेरवाल को सहयोग के लिए लगाया गया। दोनों टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने शनिवार को चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया।