8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएचओ का कटा अंगूठा, वकीलों ने आंदोलन की दी चेतावनी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. बार संघ पदाधिकारियों ने पुलिस व जिला प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। गत दिनों टिब्बी में धरना-प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ता सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस की ओर से चालान पेश करने की तैयारी में होने के खिलाफ सोमवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 6 Oct 2020, 7:32 AM IST

एसएचओ का कटा अंगूठा, वकीलों ने आंदोलन की दी चेतावनी

एसएचओ का कटा अंगूठा, वकीलों ने आंदोलन की दी चेतावनी

एसएचओ का कटा अंगूठा, वकीलों ने आंदोलन की दी चेतावनी
हनुमानगढ़. बार संघ पदाधिकारियों ने पुलिस व जिला प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। गत दिनों टिब्बी में धरना-प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ता सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस की ओर से चालान पेश करने की तैयारी में होने के खिलाफ सोमवार को अधिवक्ताओं ने बार संघ के बैनर तले जिला कलक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। एडीएम को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के अनुसार जिले के टिब्बी में डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं की ओर से विद्युत निगम कार्यालय पर बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ किए गए धरना-प्रदर्शन के दौरान तलवाड़ा झील थाना प्रभारी का अंगूठा कट गया था। वकीलों का कहना है कि यह घटना भूलवश हो गई। जबकि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष होकर जांच नहीं कर रही है। इस मामले में पुलिस अब कार्रवाई करने जा रही है। इसका वकील विरोध कर रहे हैं। बार संघ अध्यक्ष जितेंद्र सारस्वत के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में अधिवक्ता जगजीत सिंह जग्गी के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई की या उन्हें गिरफ्तार किया तो वे पुलिस प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने इस मामले के जांच अधिकारी को बदलकर किसी अन्य अधिकारी से जांच करवाने की बात कही। इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे। इस मौके पर एडवोकेट सुनील परिहार, रघुवीर सिंह वर्मा, दुलीचंद चांवरिया, सतपाल लिम्बा, सुखवीर भांभू आदि मौजूद रहे।