9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़ में गांव धोलीपाल में खुदाई के दौरान मिट्टी ढही, मजदूर की मौत

हनुमानगढ़. गांव धोलीपाल में मंगलवार को कुई खोदने के दौरान धंस गई। मिट्टी तले मजदूर दब गया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी एवं सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया।

less than 1 minute read
Google source verification
हनुमानगढ़ में गांव धोलीपाल में खुदाई के दौरान मिट्टी ढही, मजदूर की मौत

हनुमानगढ़ में गांव धोलीपाल में खुदाई के दौरान मिट्टी ढही, मजदूर की मौत

हनुमानगढ़ में गांव धोलीपाल में खुदाई के दौरान मिट्टी ढही, मजदूर की मौत
- करीब दो घंटे बाद मिट्टी से निकाला गया मजदूर को
- सिविल डिफेंस टीम के सदस्यों ने मजदूर को निकाला मिट्टी तले से
हनुमानगढ़. गांव धोलीपाल में मंगलवार को कुई खोदने के दौरान धंस गई। मिट्टी तले मजदूर दब गया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी एवं सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मजदूर लूणाराम गांव धोलीपाल में बोरवेल के पास कुई खोद रहा था। इस दौरान मिट्टी ढह गई। श्रमिक उसके नीचे दब गया। शाम करीब छह वह मिट्टी तले दबा। उसे लगभग दो घंटे बाद देर शाम बाहर निकाला गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। सिविल डिफेंस की टीम में सुरेश कुमार, विरेन्द्र खन्ना, धमेन्द्र बारिया, भूपेन्द्र सोनी, बलकरण सिंह, कुलदीप मूंड व बबलू शामिल रहे। मृतक गांव धोलीपाल का ही निवासी बताया गया है। सदर थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम वगैरह की कार्रवाई बुधवार को की जाएगी।