8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुफिया ढंग से सूचनाएं जुटाकर आय से अधिक सम्पत्ति जुटाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर एसीबी लेगी एक्शन

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद सत्यापन कर टै्रप की कार्रवाई अंजाम दे दी जाती है। मगर परिवादी का जो कार्य अटका कर उससे घूस मांगी जा रही थी, क्या वह कार्य टै्रप की कार्रवाई के बाद समय पर हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 25 Jan 2021, 8:19 PM IST

खुफिया ढंग से सूचनाएं जुटाकर आय से अधिक सम्पत्ति जुटाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर एसीबी लेगी एक्शन

खुफिया ढंग से सूचनाएं जुटाकर आय से अधिक सम्पत्ति जुटाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर एसीबी लेगी एक्शन

खुफिया ढंग से सूचनाएं जुटाकर आय से अधिक सम्पत्ति जुटाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर एसीबी लेगी एक्शन
- परिवादियों के लम्बित कार्य नियमानुसार शीघ्र निपटाने के लिए निगरानी
- हनुमानगढ़ दौरे पर आए एसीबी बीकानेर के एसपी गगनदीप सिंगला बोले
हनुमानगढ़. भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद सत्यापन कर टै्रप की कार्रवाई अंजाम दे दी जाती है। मगर परिवादी का जो कार्य अटका कर उससे घूस मांगी जा रही थी, क्या वह कार्य टै्रप की कार्रवाई के बाद समय पर हो गया है। कहीं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी खुन्नस में आकर उसके कार्य को जानबूझकर टाल तो नहीं रहे हैं। इन सब बातों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पिछले कुछ समय से गहरी नजर रख रही है। ट्रैप के बाद परिवादी के कार्य के संबंध में फीडबैक लिया जा रहा है।
एसीबी बीकानेर के एसपी गगनदीप सिंगला ने सोमवार को यह जानकारी दी। एसीबी हनुमानगढ़ कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि टै्रप आदि की कार्रवाई के बाद अगर परिवादी का कार्य अटकाया जा रहा है तो एसीबी उसका जायज कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने में सहयोग करेगी ताकि लोगों में यह भ्रम पैदा ना हो कि भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद कार्य अटक जाता है। एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के दृष्टिगत कई अहम फैसले किए हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायत देने के संबंध में टोल फ्री नम्बर आदि की जानकारी के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार की जो फ्लैगशिप योजनाएं हैं, उनमें कोई धांधली तो नहीं कर रहा है, उस पर भी एसीबी नजर रख रही है। औचक निरीक्षण कर इस तरह के लोगों पर केस बनाए जाएंगे। एसपी सिंगला ने बताया कि राज्य सरकार एवं एसीबी की जीरो टोलरेंस की पॉलिसी है। उसी के तहत प्रदेश भर में एसीबी एक्शन मोड में है। इससे पहले एसपी सिंगला ने एसीबी चौकी का निरीक्षण किया। चौकी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एसीबी मुख्यालय की हाल ही तय की गई प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए उनके अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही लम्बित प्रकरणों का शीघ्रता से निपटारा करने को कहा। इस दौरान एसीबी चौकी हनुमानगढ़ के सीआई सुभाषचंद्र, वरूण कुमार आदि मौजूद रहे।
खुफिया सूचना से मामला
एसीबी एसपी गगनदीप सिंगला ने बताया कि ना केवल ट्रैप के आधार पर भ्रष्टाचार रोकने का प्रयास किया जा रहा है बल्कि भ्रष्टाचारियों की खुफिया ढंग से भी सूचना जुटाई जा रही है। इंटेलीजेंस इनपुट के जरिए आय से अधिक सम्पत्ति जुटाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी लेकर उनके खिलाफ मामले दर्ज करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।