अवैध रूप से गर्भ समापन के आरोप में पकड़ी गई आरोपित लक्ष्मी देवी अभी नर्सिंग कोर्स ही कर रही है। जांच टीम ने मौके से एमटीपी किट में आने वाली दवाई, औजार, इंजेक्शन आदि जब्त किए। साथ ही मुखबिर को दिए गए विशेष नम्बर के नोट भी आरोपितों से जब्त कर लिए। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के अनुसार विभाग को हनुमानगढ़ के खुंजा व सुरेशिया इलाके में अवैध रूप से गर्भ समापन कराने का रैकेट चलाने की शिकायतें मिल रही थी।