
जिले को दस दिसम्बर को मिलेगा नया जिला प्रमुख, हनुमानगढ़ में 29 जिप सदस्यों के निर्वाचन को लेकर होगा मतदान
जिले को दस दिसम्बर को मिलेगा नया जिला प्रमुख, हनुमानगढ़ में 29 जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन को लेकर होगा मतदान
हनुमानगढ़. जिले को दस दिसम्बर का नया जिला प्रमुख मिल जाएगा। इसे लेकर कवायद तेज कर दी गई है। जिला परिषद के २९ सदस्यों के निर्वाचन को लेकर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव के लिए खर्च की सीमा डेढ़ लाख रुपए निर्धारित की गई है। इसी तरह पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए खर्च की सीमा ७५००० रुपए निर्धारित की गई है। चुनाव को लेकर चार नवम्बर को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख नौ नवम्बर रहेगी। प्रथम चरण में मतदान २३ नवम्बर, द्वितीय चरण में २७ नवम्बर, तृतीय चरण में एक दिसम्बर व चौथे चरण में पांच दिसम्बर को मतदान होंगे। सुबह साढ़े सात से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। मतगणना आठ दिसम्बर को होगी। जिला प्रमुख व पंचायत समितियों में प्रधान का चुनाव दस दिसम्बर को किया जाएगा। चुनाव के दौरान कोरोना नियमों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इस बार हनुमानगढ़ जिले में जिला प्रमुख का पद एससी महिला आरक्षित हुआ है।
दल 22 को होगा रवाना
प्रथम चरण के पंचायत चुनावों को लेकर पहला मतदान दल २२ नवम्बर को रवाना होगा। इसी तरह दूसरे चरण के मतदान के लिए २६ नवम्बर, तीसरे चरण के लिए ३० नवम्बर, चौथे चरण के लिए चार दिसम्बर को मतदान दल रवाना होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
इतने कार्मिकों की जरूरत
प्रदेश में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव करवाने में एक लाख ८० हजार कार्मिकों की जरूरत पड़ेगी। मतदान व मतगणना को लेकर टीमें गठित करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। सभी जगह ईवीएम से चुनाव करवाए जाएंगे। हनुमानगढ़ सहित प्रदेश के २१ जिलों में चुनाव करवाए जा रहे हैं।
Published on:
24 Oct 2020 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
