8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर से हनुमानगढ़ के लिए रवाना हुई थी युवती, नहर किनारे मिले मोबाइल फोन व दस्तावेज

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. तीन दिन पहले जयपुर से हनुमानगढ़ के लिए निकली युवती अब तक घर नहीं पहुंची है। जयपुर से रवानगी के अगले दिन उसका मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व अन्य दस्तावेज तथा सामान हनुमानगढ़ में सार्दुल ब्रांच नहर के किनारे मिले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 29 Sep 2020, 11:30 AM IST

जयपुर से हनुमानगढ़ के लिए रवाना हुई थी युवती, नहर किनारे मिले मोबाइल फोन व दस्तावेज

जयपुर से हनुमानगढ़ के लिए रवाना हुई थी युवती, नहर किनारे मिले मोबाइल फोन व दस्तावेज

जयपुर से हनुमानगढ़ के लिए रवाना हुई थी युवती, नहर किनारे मिले मोबाइल फोन व दस्तावेज
- पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में की तलाश, नहीं लगा युवती का पता
- सार्दुल ब्रांच नहर में युवती के गिरने का मामला
हनुमानगढ़. तीन दिन पहले जयपुर से हनुमानगढ़ के लिए निकली युवती अब तक घर नहीं पहुंची है। जयपुर से रवानगी के अगले दिन उसका मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व अन्य दस्तावेज तथा सामान हनुमानगढ़ में सार्दुल ब्रांच नहर के किनारे मिले। ऐसे में उसके नहर में गिरने की आशंका बलवती हो गई। पिछले तीन दिन से परिजन नहर में तथा हेडों पर युवती की तलाश कर रहे हैं। मगर मंगलवार दोपहर तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
जंक्शन पुलिस ने रविवार को नहर में गोताखोर उतारे। नागरिक सुरक्षा एवं आपदा टीम के गोताखोरों की मदद से श्रीगंगानगर रोड से निकलने वाली सार्दुल ब्रांच नहर खंगाली गई। कई घंटे तक तलाश के बावजूद युवती का सुराग नहीं लग सका। फिर अगले दिन सोमवार को भी तलाश की गई। हालांकि जंक्शन पुलिस ने युवती की तलाश के लिए दूसरे दिन नहर में गोताखोर नहीं उतारे। पुलिस की मदद से परिजन नहर के किनारों पर निगरानी करते रहे। फिर मंगलवार को भी निगरानी जारी रही। साथ ही नहर के हेडों पर भी नजर रखी जा रही है। जंक्शन थाने के एएसआई रामेश्वरलाल सिंवर ने बताया कि नहर के हैडों पर कर्मचारियों को निगरानी रखने व कोई भी अज्ञात शव बरामद होने की सूचना पुलिस थाने में तत्काल देने को कहा गया है। अब तक युवती के नहर में कूदने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। उल्लेखनीय है कि जंक्शन के सेक्टर 12 निवासी दीपचंद सोनी की 19 वर्षीय पुत्री निशा का पर्स, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, चप्पलें वगैरह रविवार दोपहर करीब 12 बजे श्रीगंगानगर रोड पर सार्दुल ब्रांच नहर के किनारे मिले थे। वह जयपुर में पेट्रोल पम्प पर नौकरी के साथ पढ़ाई भी कर रही थी। वहां अपनी मौसी के पास रहती थी। निशा शनिवार को जयपुर से हनुमानगढ़ के लिए निकली थी। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया।