10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुराल आए युवक के नहर में गिरने की आशंका

https://www.patrika.news/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

pawan uppal

•

Updated: 29 Jul 2018, 8:05 AM IST

canal

ससुराल आए युवक के नहर में गिरने की आशंका

टिब्बी.

इंदिरा गांधी फीडर नहर के तलवाड़ाझील पुल के पास शुक्रवार देर शाम को ससुराल आए एक युवक के बाइक सहित नहर में गिरने की आशंका है। शनिवार को दिनभर पुलिस व परिजन युवक की नहर में तलाश में जुटे रहे। हैड कांस्टेबल बीआर चौपड़ा के अनुसार इंदिरा गांधी नहर में पांच टीएलडब्ल्यू रोही के पास शनिवार शाम को बाइक मिल गई तथा सूरेवाला के गोताखोर दल की मदद से नहर में युवक की तलाश की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक छिंदासिह पुत्र चन्नासिंह सिकलीगर निवासी वार्ड पांच ऐलनाबाद शुक्रवार को अपने ससुराल तलवाड़ाझील आया हुआ था तथा शुक्रवार देर शाम को बाइक से मसीतांवाली हैड की तरफ जा रहा था। इस दौरान युवक के नहर में बाइक सहित गिरने की आशंका है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में गिरे युवक की तलाश शुरू की। युवक के नहर में गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व परिजन गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश में जुटे हुए थे।


बैल की नकेल में पैर फंसने से श्रमिक की मौत
पीलीबंगा.

चक 35 एसटीजी के पास 139 आरडी में खेत में काम करते समय श्रमिक के पैरों में बैल की नकेल (रस्सी) फंसने से श्रमिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रमिक मंगतसिंह बावरी पुत्र तेजासिंह बावरी काश्तकार चुन्नीलाल नाई के खेत में श्रमिक के रूप में काम करता था। गुरुवार देर शाम वह खेत में बैलगाड़ी जोत रहा था। इसी दौरान बैल की नथ में लगी नकेल (रस्सी) में मंगतराम का पैर फंस गया। उसी समय बैल भी तेज गति से दौडऩे लगा जिससे मंगत काफी दूर तक घसीटता चला गया।

आगे वह एक बाइक से जा टकराया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर काश्तकार चक 35 एसटीजी निवासी सुभाषचंद्र सहारण, राजेन्द्र झींझा प्रेमपुरा, राजाराम खीचड़, साहबराम बिश्नोई व विजय कुमार आदि मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल मंगत बावरी को परिजन यहां राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के लिए लाए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खेत मालिक के पुत्र गौरीशंकर नाई ने थाने में शुक्रवार को मर्ग दर्ज करवाई।