विद्युत निगम को लेकर आती हैं सर्वाधिक परिवेदनाएं
सहायक निदेशक (लोकसेवाएं) मोनिका बलारा ने संपर्क पोर्टल पर एक माह, छह माह, और एक साल से लंबित प्रकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि संपर्क पोर्टल पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम, नगरीय निकाय, पीएचईडी, मनरेगा में सर्वाधिक परिवेदनाएं दर्ज हो रही हैं। विद्युत निगम में भादरा और नोहर में सर्वाधिक परिवेदनाएं दर्ज होती हैं। जिला कलक्टर ने विद्युत निगम में बिजली कट इत्यादि और पीएचईडी में पीने के पानी से संबंधित समस्याओं को लेकर संपर्क पोर्टल पर परिवेदना दर्ज होने को लेकर विद्युत निगम और पीएचईडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह लोगों को इस बारे में जागरूक करें कि वे विद्युत और पीने के पानी सेे संबंधित समस्याओं को लेकर विद्युत निगम और पीएचईडी की हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज करवाएं ताकि उनका जल्द निस्तारण हो सके।
टीकाकरण के लिए करें पे्ररित
बैठक में जिला कलक्टर ने रीट परीक्षा के सफल आय़ोजन के निर्देश के साथ कोविड टीकाकऱण को लेकर कहा कि फिल्ड में अफसर जब भी जाएं तो लोगों से ये जरूर पूछें कि उन्होने दोनों टीके लगाए हैं या नहीं। लोगों को टीके की दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। बैठक में एडीएम रामरतन सौंकरिया, एसडीएम हनुमानगढ़ डॉ अवि गर्ग समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और वीसी के जरिए एसडीएम,बीडीओ समेत सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और सहायक निदेशक लोकसेवाएं कार्यालय के मकसूद उपस्थित थे।