12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृद्धा ने बलात्कार का किया विरोध तो कर दी हत्या, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म

पीलीबंगा. गांव दुलमाना में बुधवार रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना अंजाम दी गई। गांव के 19 वर्षीय युवक ने 60 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। इसके बाद वृद्धा के साथ बलात्कार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 16 Sep 2021, 10:25 PM IST

वृद्धा ने बलात्कार का किया विरोध तो कर दी हत्या, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म

वृद्धा ने बलात्कार का किया विरोध तो कर दी हत्या, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म

वृद्धा ने बलात्कार का किया विरोध तो कर दी हत्या, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म
- गांव दुलमाना की घटना
- 60 वर्षीय महिला की हत्या व दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
पीलीबंगा. गांव दुलमाना में बुधवार रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना अंजाम दी गई। गांव के 19 वर्षीय युवक ने 60 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। इसके बाद वृद्धा के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के देवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार मृतका के देवर रिपोर्ट दी कि उसके भाई की तीन वर्ष पहले मौत हो गई। उसकी 60 वर्षीय भाभी घर में अकेली रहती थी। उसके कोई संतान नहीं थी। बुधवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे भाभी उनके घर आई और कहा कि सुरेन्द्र कुमार उर्फ मांडिया (19) पुत्र बंशीलाल निवासी दुलमाना थोड़ी देर पहले घर आया था। वह गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। उसने धमकाया तो सुरेन्द्र उसका मोबाइल फोन उठाकर भाग गया। भाभी ने सुरेन्द्र से अपना मोबाइल फोन दिलवाने की बात कही। रात का समय होने के कारण उसने गुरुवार सुबह मोबाइल फोन दिलवाने का भरोसा दिलाते हुए भाभी को अपने घर पर ही सो जाने के लिए कहा। मगर घर में भैंस व अन्य मवेशी बंधे होने के कारण उनकी रखवाली के लिए भाभी को अपने घर जाना पड़ा।
आरोप है कि रात को करीब एक बजे सुरेन्द्र उर्फ मांडिया ने शराब के नशे में किसी ग्रामीण से कहा कि उसने वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी है। परिवादी को यह सूचना मिली तो वह अन्य ग्रामीणों के साथ भाभी के घर गया। वहां वृद्धा का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
मृतका के देवर ने आरोप लगाया कि सुरेन्द्र उर्फ मांडिया ने दुष्कर्म की नीयत से भाभी के घर में प्रवेश किया। दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर वह कामयाब नहीं हुआ तो भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर हत्या करने के बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने धारा 450, 376 व 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक सुरेन्द्र उर्फ मांडिया को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी ने देखा मौका
सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव दुलमाना पहुंची। डीएसपी रणवीर मीणा व सीआई इंद्र कुमार गुरुवार सुबह दुलमाना पहुंचे। मौका मुआयना कर मृतका के परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
आरोपी के भाई ने की थी आत्महत्या
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक सुरेन्द्र के भाई ने कई बरस पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुरेन्द्र दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसे नशेड़ी प्रवृत्ति का बताया गया है।
ग्रामीणों में रोष
वृद्धा की हत्या व दुष्कर्म की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। इस शर्मसार करने वाली घटना की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। पूृर्व सरपंच कृष्णा घलोटिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। इसके चलते गंभीर किस्म के अपराध भी बढ़ रहे हैं।

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी रूम में वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीआई इन्द्र कुमार ने बताया कि प्रकरण की हर एंगल से जांच की जाएगी। दुष्कर्म हत्या के बाद किया गया, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने पर होगी। फिलहाल मृतका के देवर की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। (पसं)


..... प्लस फोटो फाइलनेम पीबी 170901, 170902 जेपीजी
कैप्शन पीलीबंगा: दुलमाना में वृद्धा की हत्या व दुष्कर्म के प्रकरण में घटनास्थल का मौका मुआयना करती पुलिस।