8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवा चौथ को लेकर बाजार में धूम

महिलाओं को लुभाने के लिए पार्लर दे रहे ऑफरबाजारों में ग्राहकों से रौनक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Manoj Goyal

•

Updated: 23 Oct 2021, 8:59 PM IST

करवा चौथ को लेकर बाजार में धूम

करवा चौथ को लेकर बाजार में धूम

हनुमानगढ़. सुहाग की लंबी आयु की कामना के लिए कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी के अवसर पर मनाए जाने वाला करवा चौथ पर्व अब घर की परिधि से बाहर आकर मार्केट के लिए उत्सव का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मिठाई की दुकानों पर अनेक पकवान तैयार किए जा रहे हैं। इसी प्रकार सबसे बड़े बदलाव में शहर के ब्यूटी पार्लर, मेहंदी सेंटर, वस्त्र विक्रेताओं, महिला उत्पाद से सम्बंधित दुकानों द्वारा करवा चौथ के अवसर पर विशेष प्रकार के ऑफर प्रदान किए जा रहे हैं।

दुकानदारों ने बताया कि करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं को सजने संवरने के लिए नई योजनाएं व ऑफर दिए गए हैं। जिनमें सामान्य दिनों के मुकाबले रियायत भी प्रदान की जा रही है। ऐसा ही सौंदर्य उत्पाद की दुकानों पर किया जा रहा है। करवा चौथ उत्सव रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं दिन भर अन्न ग्रहण नहीं करती है व रात्रि को चांद देखने के बाद भोजन ग्रहण करती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाओं द्वारा वर्ष में चार चौथ के उपवास किए जाते हैं। जिसमें सुहाग, बच्चों व परिवार की सुख समृद्धि की कामना की जाती है। इस अवसर पर मिट्टी के करवा बनाने के लिए कुम्भकार भी तैयारी कर रहे है।

संगरिया के अपेक्स क्लब द्वारा करवा चौथ उत्सव का आयोजन
—राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरी
संगरिया. स्थानीय अपेक्स महिला क्लब द्वारा करवा चौथ के अवसर पर शनिवार को महिला उत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नीलम सोनी व सचिव निशु गर्ग ने बताया कि पंचायती धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शहर की महिलाएं विवाह के जोड़े में व युवतियां पारम्परिक परिधान में शामिल हुई। कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में आयोजित मिसेज करवा चौथ प्रतियोगिता में रचना यादव, मिस इवनिंग में नीतू स्वामी, श्रेष्ठ प्रस्तुति प्रतियोगिता में शर्मिला व रवीना प्रथम, ममता सोनी द्वितीय व ईशा जींदगर तृतीय, बेस्ट मेहंदी प्रतियोगिता में प्रीति गोयल प्रथम, ईशा जींदगर द्वितीय व प्रीति मित्तल तृतीय, दीया छलनी प्रतियोगिता में रिया गर्ग विजेता, लक्की गेस्ट विजेता में सीमा चगती प्रथम, अंजना जींदगर द्वितीय व शर्मिला तृतीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर आयोजित अनेक प्रकार की रोचक प्रतियोगिताओं का महिलाओं ने आनंद उठाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन नीलम सोनी, निशु गर्ग, स्वाति गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्य नीरू सोमानी, नीलम बंसल, अनीता गर्ग, रिंपी गर्ग, अवि बागला, सुंदरी सोनी, मोना जैन, नविता गर्ग, नीतू गर्ग, ममता गर्ग, पायल जैन, किरण गर्ग आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।(नसं.)