8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अबकी बार धरतीपुत्रों को धान नहीं करेगा निहाल

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. जंक्शन धान मंडी में बुधवार से धान की आवक शुरू हो गई। बुधवार दोपहर में चालू खरीफ सीजन की पहली धान की ढेरी जंक्शन मंडी में आई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 17 Sep 2020, 10:28 AM IST

अबकी बार धरतीपुत्रों को धान नहीं करेगा निहाल

अबकी बार धरतीपुत्रों को धान नहीं करेगा निहाल

अबकी बार धरतीपुत्रों को धान नहीं करेगा निहाल
हनुमानगढ़. जंक्शन धान मंडी में बुधवार से धान की आवक शुरू हो गई। बुधवार दोपहर में चालू खरीफ सीजन की पहली धान की ढेरी जंक्शन मंडी में आई। इस दौरान सतीपुरा के किसान लखवीर सिंह की 140 क्विंटल धान बिकी। उन्होंने बताया कि इस बार धान के अच्छे भाव नहीं मिल रहे। जबकि पैदावार ठीक हुई है। लखवीर सिंह ने बताया कि प्रति बीघा बीस क्विंटल धान की औसत उपज हुई है। पीआर वैरायटी के धान की कीमत गत वर्ष उसे १८५० रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिले थे। लेकिन इस बार जब वह धान की फसल लेकर मंडी पहुंचा है तो उसे केवल १७०१ रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिले हैं। मंडी समिति के कनिष्ठ लिपिक आशाराम ने बताया कि धान की आवक शुरू हो गई है। पहले दिन धान १७०१ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका। उन्होंने बताया कि चालू खरीफ सीजन में पीआर वैरायटी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य १८८८ रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। लेकिन सरकारी खरीद शुरू करने को लेकर अभी तक निर्देश नहीं मिले हैं। इसलिए अभी प्राइवेट खरीद ही शुरू की गई है। वहीं एफसीआई अधिकारियों के अनुसार वर्ष २००५ व २००६ तक जिले में धान की सरकारी खरीद होती रही है। लेकिन इसके बाद बाजार भाव अधिक होने के कारण सरकारी खरीद नहीं की गई। परंतु इस बार जिस तरह से धान की खरीद का श्रीगणेश हुआ है, वह किसानों को काफी मायूस करने वाला है। कोरोना काल में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधर सके, इसके लिए चाहिए कि सरकार जल्द से जल्द धान की सरकारी खरीद शुरू करवाए। जिससे किसानों को उपज का उचित मूल्य भले नसीब नहीं हो सके, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ जरूर मिल सकेगा। गौरतलब है कि इस बार जिले में करीब ३६००० हेक्टेयर में धान की बिजाई की गई है। जिले का घग्घर बेल्ट धान उत्पादन के हिसाब से पूरे प्रदेश में काफी प्रसिद्ध है। इस बार घग्घर नदी में समय पर पानी की आवक होने से धान की काफी अच्छी पैदावार हुई है।

......फैक्ट फाइल......
-जिले में ३६००० हेक्टेयर में धान की बिजाई।
-पहले दिन जंक्शन मंडी में १७०१ रुपए प्रति क्विंटल मिले धान के भाव।
-पीआर वैरायटी धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य १८८८ रुपए प्रति क्विंटल है निर्धारित।
-औसतन २० क्विंटल प्रति बीघा के हिसाब से धान की हुई उपज।