
तस्करी और पुलिस पर फायरिंग के तीन आरोपियों को भेजा जेला
तस्करी और पुलिस पर फायरिंग के तीन आरोपियों को भेजा जेला
- चौथे आरोपी का तीन दिन का रिमांड और बढ़वाया
- दो क्विंटल चार किलोग्राम डोडा पोस्त, एक किलो 800 ग्राम अफीम बरामदगी का मामला
हनुमानगढ़. गांव 21 एनडीआर की रोही से 25 मई की रात दो क्विंटल चार किलोग्राम डोडा पोस्त, एक किलो 800 ग्राम अफीम, एक देसी पिस्तौल एवं पांच कारतूस बरामदगी के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को जंक्शन पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर रविवार को कोर्ट में पेश किया। तीन आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया। जबकि एक जने का तीन दिन का रिमांड और बढ़वाया गया। पुलिस के अनुसार सुन्दरलाल उर्फ सुरेन्द्र पुत्र गोपालराम बिश्नोई निवासी हिम्मतनगर पीएस नोखा बीकानेर का रिमांड बढ़वाया गया है। शेष तीन आरोपी महावीर सिंह पुत्र मदनसिंह राजपूत निवासी कक्कू पीएस पांचू बीकानेर, कृष्णलाल पुत्र रामप्रताप बिश्नोई तथा अमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई दोनों निवासी चौहिलांवाली को जेल भिजवा दिया गया। गौरतलब है कि 25 मई की रात टाउन पुलिस एवं डीएसटी ने मुखबिर की सूचना पर गांव 21 एनडीआर की रोही में नहर के पास स्विफ्ट कार एवं पिकअप जीप को रुकने का इशारा किया। दोनों वाहनों में दो-दो जने सवार थे। पिकअप में सवार एक जने ने पुलिस टीम की तरफ देशी कट्टा तान लिया। इस पर पुलिस ने तीन हवाई फायर किए। साथ ही पिकअप गाड़ी के टायरों की तरफ दो राउंड फायर किए। पिकअप का टायर फट गया। इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप की तलाशी ली तो 13 थैलों में 2 क्विंटल 4 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पिकअप चालक सुन्दरलाल उर्फ सुरेन्द्र बिश्नोई के कब्जे से एक देशी कट्टा लोडेड मय 5 कारतूस बरामद हुआ। कार की तलाशी ली तो उसमें 1 किलो 800 ग्राम अफीम मिली।
नशीली दवा तस्करी के आरोपी दो तक रिमांड पर
- 23650 नशीली गोलियां बरामदगी का मामला
.... प्लस फोटो एचजी की सात नम्बर
हनुमानगढ़. नशीली दवा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो जून तक रिमांड मंजूर कराया। मामले की जांच डीएसटी के पुलिस निरीक्षक दिनेश सहारण कर रहे हैं। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से नशीली गोलियों की खरीद, सप्लाई देने आदि के संबंध में पूछताछ की जाएगी। क्योंकि इतनी भारी मात्रा में नशीली दवा की तस्करी ट्रक चालक के बस की बात नहीं लगती। इसके पीछे संभवत: नशीली दवा का धंधा करने वाले अन्य शातिर लोग हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस इसी एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि डीएसपी प्रशांत कौशिक के निर्देशन में डीएसटी एवं जंक्शन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात अबोहर बायपास रोड पर नाकाबंदी की। थाना प्रभारी नरेश गेरा के नेतृत्व में पुलिस दल ने ट्रक को रुकवाया। ट्रक सवार आरोपी जग्गुराम पुत्र लिक्ष्मणराम जाट (28) तथा हनुमानराम (38) पुत्र श्रीराम जाट दोनों गेनाना पुलिस थाना लाडनू जिला नागौर के कब्जे से 23650 ट्रोमाडोल व अल्प्राजोलम गोलियां बरामद की। नशीली गालियां एवं ट्रक जब्त कर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई करने वाले पुलिस दल में उनि शैलेशचंद, सउनि रामेश्वरलाल, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, हैड कांस्टेबल कमलजीत सिंह, सुखविन्द्र सिंह, कांस्टेबल दीनदयाल कानि, हरीश, राजेन्द्र, विजय पाल, सुनील कुमार एवं राजेश कुमार शामिल रहे। साइबर सैल के हैड कांस्टेबल वाहे गुरु एवं कर्मजीत ने भी कार्यवाही में सहयोग किया। विशेष भूमिका कांस्टेबल दीनदयाल एवं हरीश की रही।
Published on:
30 May 2021 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
