
चोरीशुदा तीन मोटर साइकिलें व सड़क किनारे छिपाई गई नम्बर प्लेट बरामद
चोरीशुदा तीन मोटर साइकिलें व सड़क किनारे छिपाई गई नम्बर प्लेट बरामद
- मोबाइल फोन छीनने के आरोपी से बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा
- आरोपी को भिजवाया जेल
हनुमानगढ़. जंक्शन पुलिस ने शुक्रवार को मोबाइल फोन छीनने के आरोप में गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर चोरीशुदा तीन मोटर साइकिलें बरामद की। साथ ही संगरिया रोड पर एक जगह सड़क किनारे छिपाकर रखी गई कई नम्बर प्लेटें भी पुलिस ने जब्त की। वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल तथा छीना गया मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस तरह पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल चार बाइक बरामद कर ली है। बरामदगी के बाद रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी राजब अली उर्फ राजा (31) पुत्र इलियास खान निवासी 22 एनजीसी पीरकामडिय़ा हाल रूपनगर टाउन को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भिजवा दिया गया।
गौरतलब है कि 22 नवम्बर को कमल प्रभात पुत्र मंगा सिंह निवासी दो केएनजे आबादी ने जंक्शन थाने में मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 22 नवम्बर को वह सुबह करीब 9 बजे अपने घर से पैदल काम पर जा रहा था। चाणक्य क्लासेज के पास बाइक पर पीछे से आया युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की शिनाख्त करते हुए राजब अली को बुधवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाइल फोन तथा 1 लाख 5100 रुपए बरामद किए। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड मंजूर कराया गया था।
Published on:
26 Nov 2021 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
