हैरत की बात है कि इस जगह पर नाला निकालना प्रस्तावित था, इसके बावजूद नगर परिषद ने शौचालयों का निर्माण किया। योजना का अभाव व अधिकारियों की लापरवाही के कारण इनका उपयोग भी नहीं हो पा रहा।उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद ने डीएलबी से 24 लाख की लागत से टाउन के एफसीआई गोदाम के पास छह, भद्रकाली मार्ग पर स्थित एसएल फैक्ट्री के पास आठ, बिहारी बस्ती में चार, जंक्शन रिको क्षेत्र के पास चार व कल्याण भूमि के पास चार प्रीकास्ट शौचालय स्थापित किए थे लेकिन कई जगह सैफ्टी टैंक क्षतिग्रस्त व पाइपों में लीकेज आने की वजह से नगर परिषद आयुक्त ने कंपनी को पत्र के माध्यम से मरम्मत कराने के लिए नोटिस दिया था। मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति ही गई।